Bigg Boss 20 Winner Name Leaked: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट और विवाद देखने को मिल रहे हैं। अब शो का एक कथित विकिपीडिया पेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख दर्शक सवाल उठा रहे हैं कि क्या शो का विनर पहले से ही तय है। अगर ऐसा है तो जनता के साथ धोखा क्यों किया जा रहा है?

विकिपीडिया पर नाम देख चौंके फैंस

सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 20’ के विकिपीडिया पेज का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। जिसमें ‘बिग बॉस 20’ के विनर के आगे काजी तौकीर का नाम लिखा नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, इसमें शो से बाहर हो चुके नकुल ढुल की दोबारा घर में एंट्री होने की बात भी लिखी होने का दावा किया गया।

स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद दर्शकों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि अगर विनर का नाम पहले से ही लिखा जा चुका है, तो क्या शो के नतीजे पहले से तय हैं? कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर सवाल उठाते हुए मेकर्स पर दर्शकों को गुमराह करने के आरोप भी लगाए हैं।

क्या है लीक हुए विकिपीडिया पेज का सच?

हालांकि, विकिपीडिया पर कथित तौर पर काजी तौकीर का नाम विजेता के रूप में दिखने से यह साबित नहीं होता कि वह वास्तव में शो जीतने वाले हैं। इसके साथ ही जनसत्ता इस बात की भी पुष्टि नहीं करता कि ये पेज असली है या इसे एआई की मदद से बनाकर वायरल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नकुल ढुल के एविक्शन पर गौहर खान और काम्या पंजाबी का रिएक्शन, काजी तौकीर को ठहराया जिम्मेदार

लाइव हिंदुस्तान कीरिपोर्ट की मानें तो जैसे ही काजी के नाम पर स्क्रीनशॉट वायरल हुआ तो विकिपीडिया पेज को अपडेट कर दिया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल जानकारी किसने अपडेट की थी और उसका आधार क्या था। मगर सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।