Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में घर के अंदर एक बार फिर जमकर हंगामा देखने को मिलने वाला है। होस्ट सलमान खान ने काजी तौकीर के बर्ताव पर सवाल उठाते हुए उनकी फटकार लगाई है।
वहीं, एपिसोड में अमन गांधी के एविक्शन की खबर भी सामने आ रही है। बिग बॉस तक जैसे एक्स हैंडल्स ने अमन के एविक्शन का दावा किया है। इसके अलावा सलमान खान ने गुल्लू उर्फ कुशल तंवर और कनिका मान की तारीख की है।
वीकेंड के वार के नए प्रोमो सामने आ चुके हैं। सलमान खान ने काजी के उन बर्तावों का मुद्दा उठाया, जिनसे घर के दूसरे सदस्य ही नहीं, बल्कि दर्शक भी नाराज होते दिख रहे हैं। इनमें स्काउट के साथ हुई एक घटिया हरकत भी शामिल थी, जिसमें कान काटने और थूकने जैसी बातों का जिक्र हुआ।
सलमान ने लगाई काजी की क्लास
सलमान खान ने काजी से सवाल किया कि क्या किसी के कान में थूक देना कोई मजाक की बात है। काजी ने सभी के सामने इस बात को कबूल किया था कि उन्होंने स्काउट के कान में थूक दिया था। हालांकि स्काउट ने इस बात का कोई मु्द्दा नहीं बनाया था।
सलमान का कहना था कि काजी पहले काफी एंटरटेनिंग लगते थे लेकिन अब वह इरिटेटिंग लग रहे हैं। सलमान के इन सवालों के दौरान काजी एक दम चुप दिखाई दे रहे थे।
सलमान खान ने काजी से यह भी कहा कि उनकी कान में थूकने वाली हरकत काफी गलत थी । वह मुद्दों को भटकाने के लिए बातों से भागते हैं। अपने जवाब में उल्टी और बेवजह की बातें करते हैं, जो टीवी पर अच्छी नहीं लगता है।
यह भी पढ़ें- ऐसे लोगों के बारे में तो मैं… नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बेटे मल्हार ने दी पहली प्रतिक्रिया
स्काउट को दी भाईजान ने सलाह
सलमान ने इस मामले में स्काउट को भी समझाया कि उन्हें अपने लिए स्टैंड लेना चाहिए और गलत व्यवहार को चुपचाप बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर यह मैसेज दिया कि घर के अंदर किसी के साथ भी ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए और गलत होने पर आवाज उठाना जरूरी है। काजी जब इस बात का खुलासा कर रहे थे तो वहां बैठे सभी लोग चुपचाप सुन रहे थे। किसी ने उन्हें टोका तक नहीं बल्कि सभी उनके साथ हंस रहे थे।
गुल्लू-कनिका की तारीफ
इस हफ्ते गुल्लू और नकुल ढुल के बीच एक हाथापाई का मामला सामने आया था जिसके बाद नियम उल्लंघन के चलते नकुल ढुल को घर से बाहर कर दिया गया। इस पूरी घटना के दौरान कनिका और गुल्लू के सही और सब्र भरे बर्ताव की सलमान खान ने तारीफ की।
यह भी पढ़ें- TGIKS Promo: KBC में जीता मुफ्त घी, अब करीना के शौक से तंग सैफ, बोले- बेडरूम ढाबे जैसा महकता है
आसिफ को सलमान ने बताया ‘बदतमीज’
सलमान खान ने आसिफ खान की क्लास लगाते हुए कहा कि वह लव के ऊपर गलत तरीके से चार्ज करते हुए आए थे जबकि उनकी कोई गलती भी नहीं थी। वह बस आराम से नकुल से बात कर रही थीं। सलमान ने ये भी कहा कि आसिफ लव को रोकने वाले कोई नहीं होते हैं। उनका लव के ऊपर चिल्लाना उनकी बदतमीजी थी।
