Bigg Boss 20: कलर्स टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है। शो के 19 सीजन सफल होने के बाद अब 20वें सीजन की तैयारी शुूरू हो चुकी है। फाइनली बिग बॉस 20 के बारे में अपडेट सामने आ चुकी है। इसके 19वें सीजन में टीवी के चर्चित चेहरे नजर आए थे। गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, मालती चाहर, तान्या मित्तल और बसीर अली समेत सभी खिलाड़ियों ने सीजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस सीजन में गौरव खन्ना ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

यह भी पढ़ें- ‘इसे कॉमेडी शो बोलना बंद कर’, ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद में प्रणित मोरे पर मुनव्वर फारुकी का बयान, बाद में डिलीड किए ट्वीट

सलमान खान एक बार फिर से बिग बॉस के नए सीजन को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने इस बार शो को खास बनाने के लिए अपनी तैयारी शुरु कर दी है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 21 सितंबर से ये शो प्रीमियर होना शुरु होगा। इससे पहले सलमान खान अपने सभी काम निपटा लेना चाहते हैं। एक्टर अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म के शूट का एक बड़ा हिस्सा खत्म कर लेना चाहते हैं ताकि बिग बॉस के दौरान कोई परेशानी ना आए।

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म वामसी पैदिपल्ली डायरेक्ट कर रहें हैं, इसमें सलमान खान के साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की टीम उनके शेड्यूल को बहुत समझ के साथ मैनेज कर रहें हैं। उनकी कोशिश है कि फिल्म की शूटिंग तय समय पर पूरी हो सके और सलमान रियलिटी शो की मेजबानी के लिए भी पूरा समय निकाल सकें।

यह भी पढ़ें- ‘आज सीधा जेल जाएगा, तब हीरो बन गया’ मधु ने अपनी ही फिल्म ‘फूल और कांटे’ पर उठाए सवाल

बता दें कि अभी तक कंटेस्टेंट्स की कोई लिस्ट सामने नहीं आई है। जल्द ही सेलेब्स की शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। खबर है कि इस बार मेकर्स टीवी सेलेब्स से आगे बढ़कर कुछ अलग करने की योजना बना रहें हैं।

इसके लिए टीम फेमस रियलिटी शोज और ओटीटी प्रोजेक्ट्स से सेलेब्स को कास्ट करने की प्लानिंग में हैं। बिग बॉस 20 से जुड़ी अभी यही अपडेट सामने आया है, जल्द ही सलमान खान शूट शुरू करेंगे। हर साल जैसे किन चुनिंदा लोगों को शो में शामिल किया जाएगा ये देखना मजेदार होगा।