बिग बॉस 20 के इस वीकेंड का वार पर भी सलमान खान ने एक बार फिर स्काउट ओपी और लव गिल पर बात की है। इसी के साथ अपने और बॉडीगार्ड शेरा से जुड़ा एक अनसुना किस्सा भी शेयर किया है। पिछले हफ्ते रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव को एक रिएलिटी चेक देते हुए उनके रिश्ते पर रिएक्शन दिया था।
उस एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रैंड काशवी भी दिखाई दी थीं और उन्होंने लव गिल के बारे में काफी बातें कह दी थीं। अब सलमान खान का कहना है कि स्काउट ने लव गिल के लिए स्टैंड क्यों नहीं लिया। उन्होंने काशवी को क्यों नहीं रोका।
सलमान खान ने इस पूरे मुद्दे पर बात करते हुए अपने और शेरा से जुड़ा एक किस्सा बताते हुए कहा कि अपने दोस्तों के लिए स्टैंड लेना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि एक बार उनकी एक महिला दोस्त ने शेरा के बारे में कुछ कहा था, तो उन्होंने तुरंत दखल देकर उसे रोक दिया। सलमान यहां स्काउट को समझाना चाहते थे के सीमाएं कैसे तय करनी है, ये हमे पता होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- IIFA 2026 Winners: धुरंधर की IIFA में बड़ी जीत, डिजिटल कैटेगरी में छाई आर्यन खान की सीरीज
सलमान ने कहा, ‘मैंने अपनी दोस्त को तुरंत रोका और जवाब दिया।’ हालांकि सलमान ने यहां पर उस महिला दोस्त का नाम शेयर नहीं किया लेकिन उनका कहना था कि अपने लिए और अपने लोगों के लिए सही समय पर खड़े होना कितना जरूरी होता है।
साथ ही दूसरे इंसान को ये समझना चाहिए कि उनकी सीमाएं क्या है और कोई भी किसी तरह की हदें पार ना करे। उन्होंने स्काउट को याद दिलाया कि दूसरों पर दोष डालने की जगह उन्हें अपने कामों की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
जब काशवी ने लव पर स्काउट को मैनिपुलेट करने का आरोप लगाया, तब स्काउट अपने दोस्त के समर्थन में खड़े क्यों नहीं हुए। नेशनल टेलीविजन पर स्काउट, लव गिल और आम्रपाली दुबे से अलग-अलग उनकी राय जानने के बाद, सलमान ने याद किया कि कैसे उन्होंने एक बार अपने किसी करीबी के लिए स्टैंड लिया था।
यह भी पढ़ें- ‘पिचके गाल, बाहर आती हड्डियां’, मधुबाला की बहन ने बताया आखिरी दिनों का हाल, पिता को जिंदगीभर रहा अफसोस
