साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के विनर बने सिंगर काजी तौकीर ने 20 साल बाद बिग बॉस 20 से वापसी की है। अब सिंगर के भाई तौसीफ ने बताया कि काजी का सपना सिंगर बनने के साथ-साथ एक्टर बनने का भी था।
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि काजी सिंगर अरिजीत सिंह के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले है। उन्होंने दोनों के आने वाले प्रोजेक्ट पर भी रिएक्शन दिया। सलमान खान के इस शो में उनकी मौजूदगी को खूब पसंद किया जा रहा है।
हर हफ्ते काजी को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसी बीच काजी तौकीर की फैमिली ने उनकी जिंदगी और करियर से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। फिल्म विंडो के साथ बातचीत में उनके भाई ने अरिजीत सिंह के साथ काजी तौकीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बताया, ‘दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। हम सभी अरिजीत को बहुत पसंद करते हैं। उनकी फितरत थोड़ी मस्तमौला है।’
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद नकुल ढुल हुए एविक्ट, लड़िकयों पर विवादित बयान के लिए हुआ था केस
उन्होंने कहा, ‘अरिजीत और काजी की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है। दोनों जल्द ही एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं। इस पर शुरुआती काम हो चुका है, हालांकि असली काम अभी बाकी है। यह प्रोजेक्ट बेहद खास, बड़ा और खूबसूरत होने वाला है।’
तौफीक के मुताबिक, बिग बॉस 20 में काजी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और उनके परिवार को भी इस बात की खुशी है। उन्होंने कहा, ‘हमारे घर की असली रॉकस्टार काजी की पत्नी हैं। वह बहुत प्यारी लड़की हैं और हमेशा काजी की ताकत बनकर उनके साथ खड़ी रहती हैं। शो में जब काजी को बुरा-भला कहा गया, तो उन्हें भी काफी दुख हुआ था। हालांकि, हमें गर्व है कि काजी अपना गेम खुद खेल रहे हैं। वह उन लोगों में से नहीं हैं, जो ग्रुप बनाकर खेलते हैं।’
काजी तौकीर के रॉकस्टार बनने के सफर पर उनके चाचा ने बताया कि इसके पीछे सालों की मेहनत और संघर्ष छिपा है। 2005 में ‘फेम गुरुकुल’ जीतने के बाद काजी ने ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और सिंगापुर जैसे देशों में कई शोज किए।
यह भी पढ़ें- सनी देओल की ‘सूर्या’ का मोशन पोस्टर रिलीज, इस दिन करेंगे बड़े पर्दे पर धमाल
उनके चाचा के मुताबिक, काजी ने कभी हार नहीं मानी और जिंदगी में काफी कुछ हासिल किया है। उन्हें उम्मीद है कि अगर दर्शकों का प्यार इसी तरह मिलता रहा, तो काजी बिग बॉस 20 की ट्रॉफी भी जीत सकते हैं।
