बिग बॉस 20 के घर से एक ही दिन में नकुल ढुल का कथित रूप से एविक्शन हो गया है। बताया जा रहा है कि गुल्लू के साथ एक बहस के बीच नकुल ढुल ने उन्हें थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।
नकुल ढुल पहले भी अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रह चुके हैं। लड़कियों पर विवादित टिप्पणी के लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था, जिसके लिए उनके खिलाफ केस भी दर्ज है।
एक्स प्लेटफॉर्म पर बिग बॉस के इनसाइड खबरें देने वाले पेज पर ये दावा किया गया है कि कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ नकुल ढुल की बहस के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत तब हुई, जब काजी ने स्काउट का मजाक उड़ाया। इसके बाद नकुल स्काउट को वहीं बुला लिया और साथ में गु्ल्लू भी आ गए।

नकुल ढुल हुए बिग बॉस से बाहर
नकुल ने बीच में दखल देते हुए स्काउट के साथ मिलकर काजी से भिड़ंत कर ली। मामला बढ़ता देख गुल्लू ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन नकुल उन्हीं से उलझ पड़े। बहस इतनी बढ़ गई कि नकुल ने गुल्लू पर हाथ उठा दिया। बिग बॉस के घर का सबसे बड़ा नियम तोड़ने के कारण नकुल को एक दिन में कथित रूप से शो से बाहर कर दिया। इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Episode 36: सलमान खान ने लगाई घरवालों की क्लास, काजी के लिए लिया स्टैंड
नकुल ने घर में बताई अपनी गलत पहचान
रविवार एपिसोड के एंड में नकुल की एंट्री हुई, शो में आते ही उन्होंने सभी को अपना इंट्रो देते हुए बताया कि वह फिजिक्स और केमिस्ट्री के टीचर हैं। इस बात पर घरवालों ने यकीन नहीं किया। इस बीच माही विज ने गुल्लू से कहा कि ‘मुझे ऐसा लग रहा है कि नकुल तुमसे भिड़ सकता है।’
पहले भी रह चुके हैं विवादों में
बिग बॉस में आने के पहले से नकुल ढुल काफी चर्चाओं में रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने लड़कियों के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि लड़को को डरना है तो ढंग के लोगों से डरो, इन लड़कियों से मत डरा करो।
यह भी पढ़ें- विदेश और भारत में एक ही दिन रिलीज होगी ‘रामायण’, मेकर्स ने सभी गलत दावों को किया खारिज
इस किस्से का जिक्र का नकुल ने बिग बॉस में भी किया और बताया कि उनका मतलब वो नहीं था जो वायरल वीडियो में निकलकर आया। उन्होंने कहा कि इतनी सी बात के लिए वह एक्सप्लेनेशन नहीं देने वाले थे। इस मामले में उनके खिलाफ केस भी दर्ज है और कोर्ट में सुनवाई जारी है।
