Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: वीकेंड का वार के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों को उनके गलत व्यवहार के लिए जमकर फटकार लगाई। उन्होंने यंग डीएसए और स्काउट को काजी तौकीर के साथ बदसलूकी करने और उन्हें बेवजह उकसाने के लिए सभी की क्लास लगाई। घर में दूसरे वाइल्ड कार्ड इंफ्लुएंजर नकुल ढुल की भी एंट्री हो गई।
सलमान ने दोनों को उनकी हरकतों का एहसास दिलाते हुए उन्हें बुली तक कह दिया। बता दें कि काजी पिछले हफ्ते डेंगू से बीमार थे, ऐसे में उनके साथ इस तरह का व्यवहार देखकर सलमान काफी नाराज हुए। वहीं, सलमान से अपने लिए सपोर्ट मिलता देख काजी तौकीर भावुक हो गए।
काजी ने अपने दिल की बात साझा करते हुए बताया कि घरवालों के रवैये से उन्हें काफी ठेस पहुंची थी और वह अंदर से बहुत दुखी थे। उनके साथ माही भी रोती हुईं दिखाई दी।
यंग और स्काउट की लगाई क्लास
पिछले हफ्ते यंग डीएसए और स्काउट कई बार काजी तौकीर से भिड़ते नजर आए। काजी की तबीयत खराब होने पर उन्हें प्रोटीन के लिए ज्यादा खाना दिया गया, तो दोनों ने इस पर भी आपत्ति जताई, उनके साथ घर के बाकी लोगों ने भी उनका साथ दिया। इतना ही नहीं, झगड़ों के दौरान उन्होंने काजी को बाहर नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दीं।
सलमान खान ने आम्रपाली के रवैये पर उठाए सवाल
वीकेंड का वार में सलमान खान ने दोनों को जमकर फटकार लगाई और उनके व्यवहार को बुलिंग बताया। साथ ही, उन्होंने काजी को भी ऐसी बहसों से दूर रहने की सलाह दी। सलमान ने आम्रपाली दुबे के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए पूछा कि वह अपने दोस्तों की गलतियों को नजरअंदाज क्यों करती हैं, जबकि दूसरों को गलत ठहराने में पीछे नहीं रहतीं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Episode 34: काजी को मिला नया दोस्त, आसिफ बने घर के नए कप्तान, कनिका-लव के बीच घमासान
सलमान का सपोर्ट देख कर काजी तौकीर काफी भावुक हो गए और रोने लगे। जहां आम्रपाली ने अपनी बात रखते हुए खुद का बचाव किया, वहीं यंग और स्काउट ने भी अपनी गलती के लिए माफी मांगी।
लव-स्काउट की दोस्ती पर सलमान का सवाल
इस दौरान सलमान खान ने स्काउट को काजी तौकीर के साथ बदतमीजी से खाना परोसने को लेकर भी सवालों के घेरे में लिया। यहां सलमान ने लव से भी फिजिकल टच के बारे में सवाल किया। लव ने साफ कहा कि वह इसमें कुछ गलत नहीं मानती हैं। वह अपने भाई के साथ भी ऐसे रहती हैं।
सलमान ने स्काउट से पूछा कि जब उनकी और काजी की आपस में नहीं बनती, तो फिर उसने खुद आगे आकर उन्हें खाना परोसने की जिम्मेदारी क्यों ली? वो दिखने में काफी खराब लग रहा था।
उदिति को याद दिलाई पुरानी बातें
बाद में सलमान खान ने उदिति सिंह को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि डिस टास्क के दौरान काजी ने उदिति का साथ दिया था, लेकिन जब यंग और उनका ग्रुप मजाक उड़ा रहा था, तब उदिति भी हंस रही थीं।
सलमान ने उन्हें याद दिलाया कि किसी की तबीयत खराब होने पर उसका मजाक उड़ाने के बजाय सहानुभूति दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बेवजह काजी को मेडिकल रूम में नहीं बुला रहे थे।
