Bigg Boss 20: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में खेल अब मजेदार हो रहा है। शो में दो नए कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। अभी बतौर वाइल्ड कार्ड टीवी एक्टर मनीष गोयल की एंट्री हुई है।

सलमान खान ने गुल्लू और लव की जोड़ी और उनके बीच की मस्ती का तारीफ करते हुए यंग और स्काउट से सवाल किए कि उन्हें दोनों की दोस्ती से क्या दिक्कत है। साथ ही उन्होंने डांट लगाते हुए उनसे कहा कि वह दोनों किस बात की सभी को धमकी देते हैं।

शो में सलमान ने यंग से पूछा कि उन्हें लव और गु्ल्लू की दोस्ती से क्या दिक्कत है। इस बात के जवाब में यंग मना करते हुए कहते हैं कि उन्हें उनकी दोस्ती से कोई परेशानी नहीं है। सलमान ने बताया कि दर्शकों को गुल्लू और लव की दोस्ती और प्यार भरी नोकझोंक काफी पसंद आ रही थी।

स्काउट को नहीं थी लव-गुल्लू की दोस्ती पसंद

दरअसल, यंग और स्काउट की गु्ल्लू से लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने लव से कहा कि वह गुल्लू के साथ मजाक ना करें। इस बात के लिए लव को ज्यादा जोर स्काउट ने किया था। सलमान ने इसके बाद यंग और स्काउट की क्लास भी लगाई जो आज के एपिसोड में देखने मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Episode 34: काजी को मिला नया दोस्त, आसिफ बने घर के नए कप्तान, कनिका-लव के बीच घमासान

वीकेंड का वार में सलमान खान हुए गुस्सा

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें सलमान खान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। सलमान का गुस्सा यंग और स्काउट पर निकलता है। वह यंग से कहते हैं, ‘तुम लोग काटने-पीटने की बातें करते हो। अब तक कितने लोगों को मारा है या बाहर कितने बड़े कांड किए हैं? ये धमकियां किसे दे रहे हो?’ इस पर स्काउट अपनी सफाई देते हुए कहते हैं, “सर, मैंने बाहर किसी को धमकी दी है क्या?”

यंग और स्काउट की लगाई क्लास

इस पर सलमान खान घरवालों को डांटते हुए कहते हैं कि तुम लोग बिना सोचे-समझे कुछ भी बोल देते हो और सामने वाले को बार-बार परेशान करते हो। क्या तुम लोग बुली कर रहे हो? या फिर स्कूल में तुम्हारे साथ जो हुआ, उसका बदला अब यहां दूसरों से ले रहे हो?

उस समय कुछ नहीं कर पाए, तो अब दूसरों को परेशान कर रहे हो। आखिर ये सब क्या है? क्या तुम्हें कोई कॉम्प्लेक्स है? प्रोमो देखकर लगता है कि आज सलमान खान घरवालों की जमकर क्लास लगाने वाले हैं।

बिग बॉस में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री

‘बिग बॉस 20’ में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर टीवी एक्टर मनीष गोयल ने घर में एंट्री कर ली है। उनके आने से घर का माहौल बदल सकता है और बाकी घरवालों की टेंशन भी बढ़ सकती है। अब मनीष के आने से घर का गेम कितना बदलेगा, ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा और उनके माता-पिता ने एक ही बिल्डिंग में खरीदे 25.8 करोड़ के फ्लैट, बने पड़ोसी- मुंबई में कितनी है प्रॉपर्टी

वहीं, दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन का नाम सामने आ रहा है। अभी सिर्फ नकुल धुल का प्रोमो सामने आया है, उन्होंने घर में एंट्री नहीं की है। वीकेंड का वार में सलमान खान ने जाते-जाते बताया कि अगले दिन घर में एक और कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। इसी के साथ खबर है कि इस बार किसी का एविक्शन नहीं होने वाला है।