Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर को मिल गया है नया कप्तान। अपनी दोस्ती और समझ के कारण आसिफ खान घर के नए कप्तान बन गए हैं। कप्तानी और राशन ना मिलने पर लव गिल और कनिका मान के बीच एक घमासान देखने को मिला। दोनों के बीच काफी जोरदार लड़ाई देखने मिली।

इस बीच गुल्लू और काजी की मस्ती ने एपिसोड में सभी को हंसाया। काजी को माही के अलावा एक और दोस्त मिल गया। काजी तौकीर को बाघ की एक मूर्ति में नया दोस्त मिल गया, जिसका नाम उन्होंने प्यार से ‘टास्कर’ रखा।

लव-कनिका की लड़ाई

लव ने कनिका को उनके जन्मदिन पर ताना मारते हुए विश किया। लव ने कहा, “चेहरा कैसा लग रहा है? मैंने मेकअप कर लिया है। सोच रही थी कि आपका जन्मदिन है, तो आपको मेरा बदसूरत चेहरा न देखना पड़े। लेकिन आपको तो मुझे देखना ही पड़ेगा। सोचा कि जन्मदिन पर आपको गिफ्ट दे दूं।”

इस पर कनिका ने भी जवाब देते हुए कहा, “मुझे जन्मदिन पर अच्छे गिफ्ट मिलने की आदत है।” इसके बाद दोनों के बीच एक बार फिर तीखी बहस शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें- ‘अवारापन 2’ से ‘रिपोर्टिंग लाइव’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज

आम्रपली ने उठाए लव के फैसले पर सवाल

दोनों के बीच तनाव तब और बढ़ गया, जब लव ने कनिका से अपने मतभेदों के चलते घर के राशन में से 10 प्रतिशत और छोड़ने का फैसला किया। लव के इस फैसले से कनिका काफी नाराज हो गईं। वहीं, आम्रपाली ने भी लव के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो इंसान दूसरों को उनके चेहरे से जज करता है, वह कप्तान बनने के लायक नहीं है।

आसिफ खान बने घर के नए कप्तान

इस पर लव ने अपनी बात रखते हुए कहा, “मैं चाहती थी कि ऐसा इंसान आए, जिसकी नजर में सब खूबसूरत हों।” इस तरह घर में राशन को लेकर शुरू हुई बहस निजी लड़ाई में बदल गई। दोनों की लड़ाई के बीच आसिफ खान को घर का कप्तान बना दिया गया।

काजी को मिला नया दोस्त

बिग बॉस के घर में काजी तौकीर को टाईगर की एक मूर्ति में नया दोस्त मिल गया, जिसका नाम उन्होंने ‘टास्कर’ रखा। वह उसे हर जगह अपने साथ ले जाने लगे। यह देखकर अमन, अरिश्फा और उदिति ने टास्कर को चुरा लिया। मूर्ति गायब होने पर काजी पूरे घर में उसे ढूंढने लगे।

यह भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ का 500 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल, नीब करौरी बाबा की फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज

टास्कर मिलने के बाद भी उनकी परेशानी खत्म नहीं हुई, क्योंकि वह दोबारा चोरी हो गया। एपिसोड में ये पूरा सीन देखना काफी हंसाने वाला था। जो लोग काजी के फैन हैं उन्हें ये देखकर काफी मजा आया होगा।