Bigg Boss 20: बिग बॉस में नॉमिनेशन के लिए बॉक्सिंग टास्क होता है। इसमें घरवालों को दो कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करना होता है और मैरी कॉम पंच मारकर नॉमिनेशन पक्का करती हैं। इस दौरान दोस्ती, लड़ाई और गेम को लेकर कई बातें सामने आती हैं। उदीति अपनी कप्तानी की पावर का इस्तेमाल करके मैरी कॉम को सीधे नॉमिनेट करती हैं। टास्क के बाद काजी, अमन, माही, कनिका, लव, अरिश्फा, गुल्लू और मैरी कॉम नॉमिनेट हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काजी तौकीर को हुआ डेंगू, ‘बिग बॉस 20’ से निकलना पड़ा बाहर? सिंगर की टीम ने बताया सच

लव का फूटा अमन पर गुस्सा

लव अमन के बार-बार उन्हें “ओवरएक्टिंग” कहने पर नाराज हो जाती हैं। लव कहती हैं कि अगर कोई उन्हें उकसाए या गलत तरीके से बात करे, तो उनका जवाब देना नेचुरल है। वह साफ कहती हैं कि वह जैसी हैं, वैसी ही रहेंगी और हर बार उनकी बात को “ओवरएक्टिंग” कहना सही नहीं है।

यंग और स्काउट की दोस्ती में खटास

यंग ने स्काउट से कहा कि आम्रपाली और लव से बात करते समय स्काउट ने उसे साइडलाइन कर दिया, जिससे उसे बुरा लगा। स्काउट ने माफी मांगी और कहा कि वह उस समय बातचीत में पूरी तरह खो गया था। दोनों ने इस बात को आगे बैठकर सुलझाने की बात कही।

वहीं, आसिफ ने स्काउट से कहा कि उनकी दोस्ती मजबूत है, लेकिन वह अपना गेम खुद खेलना चाहता है। वह किसी “यंग की गैंग” का हिस्सा नहीं बनना चाहता और चाहता है कि हर कोई अपनी-अपनी गेम पर ध्यान दे।

यह भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की ‘तू है मेरी किरण’ का ट्रेलर रिलीज, शादी के बाद पहली बार शेयर करेंगे स्क्रीन

लव को बुरी लगी यंग की बात

लव अम्रपाली से कहती है कि यंग डीएसए और स्काउट की बातचीत से उसे काफी बुरा लगा। उन्हें लगता था कि घर के रिश्ते अस्थायी होते हैं और बाहर के रिश्ते स्थायी, लेकिन लव को घर में बने दोस्ती और भाई-बहन जैसे रिश्तों की तुलना गर्लफ्रेंड के रिश्ते से करना सही नहीं लगा।

लव कहती है कि ऐसा लगा जैसे कोई अचानक छठे गियर से पहले गियर पर आ गया हो। उसके मुताबिक, बात को सिर्फ “जिस लड़की को मैं पसंद करता हूं” कहकर भी समझाया जा सकता था। उसने उस समय अपनी भावनाएं जाहिर नहीं कीं, लेकिन वह बात उसके मन में रह गई।

अरिश्फा ने किया काजी से किनारा

अरिश्फा से बात करते हुए काजी भावुक हो जाते हैं और कहते हैं कि उन्होंने उनकी तबीयत तक नहीं पूछी, जिससे उन्हें बुरा लगा। अरिश्फा समझाती हैं कि उन्हें लगा काजी उनसे बात नहीं करना चाहते, इसलिए उन्होंने पहल नहीं की। वहीं, उदिति और अरिश्फा काजी के व्यवहार पर सवाल उठाती हैं और कहती हैं कि उनके कुछ रिएक्शन उन्हें बनावटी लगते हैं और उनमें ईगो की झलक भी दिखती है।