Bigg Boss 20: कंट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में इस हफ्ते काफी घमासान देखने मिला। मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी मिड वीक एविक्शन के जरिए घर से बाहर हो गईं। सलमान खान ने इस वीकेंड का वार पर काजी की क्लास लगाते हुए उन्हें गेम के लिए थोड़ी सावधानी बरतने के लिए कहा।
वहीं आसिफ खान को पहली बार सलमान खान से तारीफ मिली, उनकी तारीफ में सलमान ने कहा कि आसिफ अकेले ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो अकेले खेलने में आगे बढ़ रहे हैं। सलमान ने यंग और स्काउट की दोस्ती की भी तारीफ की।
यह भी पढ़ें- सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर लगी सरकार की मुहर , री-शूटिंग के बाद हुए बड़े बदलाव, कब होगी फिल्म रिलीज
माही को किया गया फेवर
पूरे हफ्ते में कई ऐसे मौके रहे जब माही को भी अपने दोस्तों के खिलाफ बात करते और बाकी घरवालों की चुगली करते देखा गया। वीकेंड के वार पर उनकी तारीफ की गई और उनकी कई गलत बातों को भी इग्नोर किया गया। माही ने कई मौकों पर अपने ही दोस्तों के फैसलों और उनकी आदतों के बारे में बुराई की लेकिन दर्शकों को इस बात से दिक्कत हो रही है कि उन्हें कुछ क्यों नहीं कहा गया।
आसिफ की तारीफ, यंग-स्काउट को सलाह
पिछले दो वीकेंड के वार पर आसिफ की क्लास लगाई गई है। उन्हें उनके फैसलों और कई बातों के लिए फटकारा भी गया है। ऐसे में इस बार सलमान खान से तारीफ सुनते ही आसिफ काफी खुश नजर आए।
सलमान ने कहा कि वह अच्छे दिख रहे हैं और वह पहले ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो अकेले खेलते दिख रहे हैं। यंग के ग्रुप की तारीफ करते हुए सलमान खान ने कहा कि उन सभी को अपने अकेले गेम पर भी ध्यान देना चाहिए।
यंग और स्काउट की दोस्ती की तारीफ करते हुए सलमान ने कहा कि वह अच्छी बातें करते हैं, मेकर्स उन्हें दिखाना चाहते हैं लेकिन दोनों की बातों में हर लाइन में इतनी गालियां होती हैं कि बिग बॉस को उनकी बातचीत म्यूट करनी पड़ती है। सलमान खान ने यहां उन्हें गाली ना देने की सलाह दी।
यह भी पढ़ें- गोविंदा के साथ कथित अफेयर पर खुलकर बोलीं कोमल रानी, ‘हमने फिल्म की घोषणा की, हमारे रोमांटिक रिश्ते की नहीं’
काजी की क्लास लगाई
सलमान ने कनिका से पूछा कि क्या काजी ने लॉलीपॉप वाली बात के लिए उनसे माफी मांगी थी। कनिका ने जवाब दिया कि बीते तीन हफ्तों में काजी अपने गेम को लेकर कुछ ज्यादा ही घमंडी नजर आ रहे हैं। वहीं, काजी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने गेट के पास ही कनिका से सॉरी बोल दिया था। इस पर सलमान ने कहा कि उन्हें ऐसा कुछ सुनाई नहीं दिया। उन्होंने काजी की पुरानी बात याद दिलाते हुए कहा, “आपने तो कहा था कि गोली खा लूंगा, लेकिन सॉरी नहीं बोलूंगा। क्या आपने कभी किसी को मजाक-मजाक में सॉरी बोलते हुए सुना है?”
