Bigg Boss14: रूबीना-अभिनव के बीच कमजोर पड़ रही है विश्वास की डोर! पति पत्नी के बीच ऑन कैमरा ऐसे हो रही लड़ाई..
इससे पहले अभिनव रूबीना से गुस्से में तेज आवाज में कहते हैं- तुझे क्या जरूरत थी बोलने की। तो रूबीना कहती हैं- मैं राहुल से बात कर रही थी।

Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में इन दिनों काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अब तक घर में कितनी दोस्तियां बनकी बिगड़ती देखी गई हैं। पर अब घर में शादीशुदा कपल के बीच भी डिफरेंस देखने को मिल रहे हैं। अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक घर के अंदर लड़ते झगड़ते दिख रहे है। कलर्स के इंस्टाग्राम से एक वीडियो सामने आया है, बिग बॉस शो की इस क्लिप में अभिनव और रूबीना एक दूसरे से लड़ते झगड़ते दिख रहे हैं। अभिनव वीडियो में रूबीना को सुनाते हुए दिखते हैं।
कई बार रूबीना वीडियो में अपना डिफेंस करती दिखती हैं। तो कई बार रूबीना और अभिनव एक दूसरे पर चिल्लाते भी दिखते हैं। वीडियो को कैप्शन दिया गया है- ‘बिग बॉस के खेल में क्यों आ गई है रूबीना और अभिनव के रिश्ते में इतनी खटास?’
रूबीना को अभिनव कहते दिखते हैं- अक्कल नहीं है, मत करो बकवास। वहीं रूबीना अभिनव के रवैये को देखती रह जाती हैं। रूबीना एक अन्य शॉट में कहती हैं विश्वास करो मेरी बातों का। तो अभिनव कहते हैं किसी की नहीं सुन रहा हूं, न तेरी सुन रहा हूं। तो किसी शॉट में अभिनव कहते हैं- मैं बात नहीं कर रहा हूं, मैं चुप हो रहा हूं। तो तंग आ कर रूबीना भी कहती हैं जो मर्जी करो और सिर पकड़ कर बैठ जाती हैं।
View this post on Instagram
इससे पहले अभिनव रूबीना से गुस्से में तेज आवाज में कहते हैं- तुझे क्या जरूरत थी बोलने की। तो रूबीना कहती हैं- मैं राहुल से बात कर रही थी। तो अभिनव गुस्से में बिफरते हुए कहते हैं – इसपर तो सफाई देना ही मत। रूबीना कहती हैं- क्या मैं वो कर सकती हूं जो मैं करना चाहती हूं? तो अभिनव पलटकर बोलते हैं- ‘खुद में दिमाग नहीं है तुममें।’
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।