BIGG BOSS 12 कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे का पोल डांस वायरल, लोग कर रहे सनी लियोनी से तुलना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेहा को एक टीवी शो के लिए वजन कम करने की चेतावनी मिली थी तब उन्होंने पोल डांस का ही सहारा लिया था।

सलमान खान के शो बिग बॉस 12 का आगाज हो चुका है। शो के ओपनिंग एपिसोड को देखने के बाद से ही दर्शक बेहद उत्साहित हैं। जोड़ीदारों के बाद अब सिंगल सेलेब्स भी चर्चा में हैं। बिग बॉस के नए सीजन में सिंगल एंट्री लेने वालों में नेहा पेंडसे चर्चा में हैं। बिग बॉस के घर में एंट्री लेने के साथ ही उनका पोल डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको देखने के बाद लोग उनकी तुलना सनी लियोनी से कर रहे हैं।
दरअसल बिग बॉस सीजन 5 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली सनी लियोनी ने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी थी। इस सीजन में सनी ने शो के कंटेस्टेंट्स को पोल डांस के जरिए एंटरटेन किया था। उस सीजन का सबसे बड़ी हाइलाइट सनी का पोल डांस बताया जाता है। वहीं बिग बॉस 12 कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे भी एक बेहतरीन पोल डांसर हैं। नेहा सोशल मीडिया पर अक्सर पोल डांस के वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक यूजर ने नेहा की पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लिखा- वाह, क्या शानदार पोल डांस है। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- आप ये कैसे कर लेती हैं। एक फैन लिखता है- बिग बॉस सीजन 5 की यादें ताजा कर दीं।
View this post on InstagramUr wings already exist , All u need to do is fly
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेहा को एक टीवी शो के लिए वजन कम करने की चेतावनी मिली थी तब उन्होंने पोल डांस का ही सहारा लिया था। फिलहाल नेहा की बिग बॉस में घर एंट्री हो चुकी है। हालांकि अब देखना होगा कि क्या बिग बॉस नेहा पेंडसे को टास्क में पोल डांस देते हैं या नहीं। बता दें कि नेहा पेंडसे के इंस्टाग्राम हैंडल पर 5 लाख 93 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
देखें नेहा के कुछ पुराने पोल डांस वीडियोज-
View this post on InstagramView this post on InstagramOne short but effective practise session #sick
बिग बॉस 12 : सलमान खान के शो में इस साल दाखिल हुए ये सेलेब्स
Also ReadHindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
दूसरी नजर: हर बार हैरान करते जानापी. चिदंबरम वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का यह...
वक्त की नब्ज: शिक्षा और स्वास्थ्य के मोर्चे परतवलीन सिंह माना कि बिजली, पानी, सड़क,...
तीरंदाज: एक अप्राप्य पोथीअश्विनी भटनागर वास्तव में यह पाठ्य पुस्तक...
बाखबर: अब आया ऊंट पहाड़ के नीचेसुधीश पचौरी यह पंद्रह जनवरी की कुहरीली...
शख्सियत: हिंदी साहित्य का गोमती सर्ग बाबू गुलाबरायजनसत्ता हिंदी साहित्य को गुलाबराय का...
Next StoriesIndi vs Aus 4th Test Live:X