Bhooth Bangla Worldwide Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू, परेश रावल और मिथिला पलकर स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड अक्षय की फिल्म ने 95 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह अभिनेता की पिछली फिल्मों जैसे ‘सरफिरा’ जिसने 33.91 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘मिशन रानीगंज’ जिसने 46 करोड़ रुपये कमाए थे और ‘सेल्फी’ जिसने 24.60 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन से भी ज्यादा है। अब इसका कलेक्शन देख कर ऐसा लग रहा है कि मेकर्स का इसकी रिलीज को 10 अप्रैल से 17 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला सही साबित हुआ है।

यह भी पढ़ें: न कोई वीएफएक्स और न बड़ा बजट, 35 साल पुराने दूरदर्शन के इस हिट शो को आईएमडीबी पर मिली है 9.3 रेटिंग

भारत में ‘भूत बंगला’ ने कमाए 50 करोड़ से ज्यादा

रविवार, 19 अप्रैल को फिल्म ‘भूत बंगला’ ने भारत में 23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 58 करोड़ रुपये हो गई। इसी के साथ अक्षय की फिल्म ने भारत में भी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। सैकनिल्क के अनुसार, ‘भूत बंगला’ ने गुरुवार को पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये कमाए। शुक्रवार को 12.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की और इसके बाद शनिवार को 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

हालांकि, यह देखना बाकी है कि क्या यह हॉरर कॉमेडी अक्षय कुमार के लिए राहत साबित होगी, जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी। दरअसल, अभिनेता की काफी समय से कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस बड़ी हिट नहीं हुई है। ‘भूत बंगला’ का मौजूदा प्रदर्शन भले ही ठीक-ठाक है, लेकिन यह ‘हाउसफुल 5’ से पीछे चल रही है, जिसने अपने पहले शनिवार और रविवार को लगभग 31 करोड़ रुपये और 32.50 करोड़ रुपये कमाए थे।

वहीं, ‘भूत बंगला’ का प्रदर्शन ‘केसरी चैप्टर 2’ से बेहतर है, जिसने अपने पहले शनिवार और रविवार को लगभग 9.75 करोड़ रुपये और 12 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 145.01 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपना सफर समाप्त किया था, जिससे यह उम्मीद जगी कि हॉरर कॉमेडी फिल्म कम से कम इतनी कमाई तो कर ही सकती है।

यह भी पढ़ें: गांव में 4500 रुपये की नौकरी कर रहे अक्षय कुमार के बेटे, एक्टर ने बताया फिल्मों में नहीं दिलचस्पी