Bhooth Bangla Movie Review Updates: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ आज देशभर में रिलीज हो गई है। 16 अप्रैल से फिल्म के पेड प्रिव्यू शुरू हैं, फिल्म के रिव्यू सामने आ चुके हैं और फिल्म की तारीफ हो रही है।
फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, उनके साथ वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे सितारे भी हैं। फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी है और सभी एक्टर्स के काम की तारीफ हो रही है।
Bhooth Bangla Movie Review and Release Live Updates: अक्षय कुमार स्टारर ‘भूत बंगला’ की ओपनिंग ऑक्यूपेंसी अपडेट
ट्रेड ट्रैकर Cineinfinity के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर एक स्थिर शुरुआत की है और दिन बढ़ने के साथ कलेक्शन में तेजी आने की उम्मीद है।
फिल्म ने सुबह के शोज़ में देशभर में करीब 7–8% ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जिसे शानदार नहीं बल्कि ठीक-ठाक कहा जा सकता है, खासकर तब जब फिल्म से प्री-रिलीज़ उम्मीदें ज्यादा थीं।
हालांकि, यह एक वर्किंग डे है, इसलिए सुबह कम दर्शक आना असामान्य नहीं माना जाता। आमतौर पर फिल्मों की रफ्तार दोपहर, शाम और रात के शोज़ में बढ़ती है, जहां 'भूत बंगला' से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
Bhooth Bangla Movie Review Live Updates: अक्षय कुमार की फिल्म का बॉक्स ऑफिस अपडेट
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, भूत बंगला ने पहले दिन की शुरुआत ठीक-ठाक की है। फिल्म देशभर में 4,615 शोज़ में चल रही है और दोपहर 1:40 बजे तक इसका लाइव नेट कलेक्शन 1.90 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
इसके अलावा, फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 3.50 करोड़ रुपये की कमाई भी की। इस तरह फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 6.44 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इंडिया नेट 5.40 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
हालांकि, पहले दिन के फाइनल आंकड़े अभी आना बाकी हैं।
Bhooth Bangla Review LIVE Updates: वामिका गब्बी ने जीता दिल
वामिका गब्बी का काम शानदार है। वो फिल्म में आपका दिल जीत लेंगी।
Bhooth Bangla Review LIVE Updates: तब्बू के स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ
भूत बंगला में तब्बू का स्क्रीन प्रेजेंस कमाल का है। वो फिल्म में अपनी उपस्थिति से हैरान करती हैं।
3 साल 8 फ्लॉप, क्या प्रियदर्शन की 'भूत बंगला' से हो पाएगा अक्षय कुमार का कमबैक
Bhooth Bangla First Review OUT: फिल्म का सेकेंड हाफ है शानदार
'भूत बंगला' एक शानदार संतुलित मनोरंजक फिल्म है। जो क्लासिक कॉमेडी को एक दमदार तरीके से पेश करती है। दर्शकों का कहना है कि ये फिल्म कहानी-प्रधान है और फिल्म का सेकेंड हाफ बहुत अच्छा है।
Bhooth Bangla First Review OUT: Pure Entertainer है भूत बंगला
एक एक्स यूजर ने लिखा है- Bhooth Bangla शानदार है। हॉरर कॉमेडी कैसे बनाई जाती है, इसकी एक बेहतरीन मिसाल। इसमें सब कुछ है… हॉरर, कॉमेडी, सस्पेंस, और अक्षय कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इस जॉनर में उनका कोई मुकाबला नहीं। उन्होंने पूरी फिल्म को अपने नाम कर लिया है। शुरुआत से अंत तक PURE ENTERTAINMENT।
Bhooth Bangla First Review OUT: 'भूत बंगला' का पहला रिव्यू आया सामने, क्या फिर चलेगा अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का जादू
Bhooth Bangla Review LIVE Updates: अक्षय कुमार की फिल्म में हैं मजेदार ट्विस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा है- अक्षय कुमार की कमाल की कॉमिक टाइमिंग इस फिल्म को हंसी से भरपूर, फैमिली-फ्रेंडली हॉरर एंटरटेनर बना देती है, जिसमें अजीबो-गरीब ट्विस्ट्स का मजेदार तड़का है।
Bhooth Bangla Review LIVE Updates: अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की तारीफ
देशभर में प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' आज रिलीज हो गई है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की तिकड़ी की तारीफ रही है। तीनों की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है और ये आपको खूब हंसा रहे हैं।

