Bhooth Bangla Worldwide Collection Day 4: अक्षय कुमार, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ लोगों को काफी पसंद आ रही है। सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ जैसी फिल्में मौजूद होने के बावजूद भी प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। अब इस मूवी को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं और अपने पहले वीकेंड पर तो फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन पहले मंडे को ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली।

फिल्म ने महज चार दिनों में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब तक इसका कुल कलेक्शन 106.34 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, सोमवार को भारत में इसका नेट कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपये रहा। सैकनिल्क के अनुसार , फिल्म की कुल घरेलू कमाई अब तक 64.75 करोड़ रुपये हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: राकेश बेदी ने ठुकरा दी थी आदित्य धर की फिल्म, बेटी ने मनाया- अब गिफ्ट मिल रही है Range Rover

सोमवार को ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन में गिरावट

बता दें कि अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ ने सोमवार को 10,984 शो से 6.75 करोड़ रुपये कमाए, जो 19 अप्रैल को किए गए 23 करोड़ रुपये के कलेक्शन से 70.7 प्रतिशत की गिरावट दिखाता है। वहीं, सोमवार को इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 14.23 प्रतिशत रही, जिसमें सुबह 8.62 प्रतिशत, दोपहर में 15.62 प्रतिशत, शाम में 15.54 प्रतिशत और रात में 17.15 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी शामिल थी।

पहले मंडे पर कैसा था अक्षय की बाकी फिल्मों का हाल

20 अप्रैल को इसका प्रदर्शन पिछले साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की चार फिल्मों में से दो की तुलना में कमजोर रहा। ‘जॉली एलएलबी 3’ ने पहले सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि ‘हाउसफुल 5’ ने पहले मंडे को दिन 13 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, ‘स्काई फोर्स’ ने 7 करोड़ रुपये और ‘केसरी चैप्टर 2’ का पहले सोमवार का नेट कलेक्शन सबसे कम 4.50 करोड़ रुपये रहा था।

‘भूत बंगला’ की कहानी

‘भूत बंगला’ की स्टोरी लंदन में रहने वाले अर्जुन और उसकी बहन के इर्द-गिर्द घूमती है। अर्जुन की बहन को उसके दादाजी की तरफ से विरासत में आलीशान महल मिलता है। वहीं, अर्जुन अपनी बहन की शादी की तैयारियों के लिए भारत के मंगलपुर गांव आता है। फिर आता है कहानी में ट्विस्ट।

गांव में सभी तरफ चर्चा फैली है कि उस गांव में किसी की शादी नहीं हो सकती, क्योंकि वधुसुर नाम का साया दुल्हनों को उठा ले जाता है। फिर फिल्म में कॉमेडी और डर का तड़का लगता है, वही इसकी असली जान है। इसमें आगे क्या होता है इसके लिए तो फिल्म देखनी होगी।

यह भी पढ़ें: पति पत्नी और वो 2: ‘सब कुछ बदलता है, पतियों की फितरत नहीं’ – चीटिंग को नॉर्मलाइज करती एक और फिल्म? | छलचित्र