Bhooth Bangla Box Office Collection Worldwide: प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आठ दिन पूरे हो गए हैं और इस मूवी ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। 24 अप्रैल को इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की। जिससे फिल्म का भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 107.20 करोड़ रुपये हो गया और नेट कलेक्शन 90.15 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 145 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं।

‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज हुई और अक्षय कुमार 16 साल बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ फिर से नजर आए। इस फिल्म में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखे। फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, जिस्सू सेनगुप्ता और दिवंगत असरानी समेत कई कलाकार नजर। बता दें कि इस फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने किया है।

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 14 मिनट की वो खौफनाक हॉरर फिल्म, जिसने एक हफ्ते में किया 350 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

‘भूत बंगला’ 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

बता दें कि ‘भूत बंगला’ विश्व स्तर पर 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ का नाम है। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म ने शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ के लाइफटाइम कलेक्शन के को पीछे छोड़ दिया, जिसने वैश्विक स्तर पर लगभग 110.80 करोड़ रुपये कमाए थे।

सिर्फ इतना ही नहीं, ‘भूत बंगला’ ने अक्षय की 2025 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। ‘केसरी 2’ ने वर्ल्डवाइड 145 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था और अब इस हॉरर कॉमेडी मूवी ने यह आंकड़ा सिर्फ आठ दिनों में ही हासिल कर लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी दूसरे वीकेंड पर कितना कलेक्शन करती है।

अक्षय की इन फिल्मों ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

साल 2025 और 2026 की शुरुआत तक अक्षय कुमार की पांच फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसमें ‘भूत बंगला’ के साथ-साथ ‘स्काई फोर्स’, ‘केसरी चैप्टर 2’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें: जब फिल्म में दिखाने के लिए असली मोती और सोने की मूर्ति पर अड़े निर्देशक के. आसिफ, बीच में रोक दी गई थी ‘मुग़ल-ए-आज़म’ की शूटिंग