Bhooth Bangla Advance Booking Open: हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। उनकी यह मूवी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में दर्शक इसके लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था और अब इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, वामिका गब्बी स्टारर इस मूवी को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी भी मिल गई है। सीबीएफसी ने अक्षय कुमार की फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है।

यह भी पढ़ें: 116 मिनट की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म के हर सीन में मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट, फ्री में है उपलब्ध

‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग शुरू

फिल्म ‘भूत बंगला‘ की एडवांस बुकिंग आज 14 अप्रैल से शुरू हो गई है। वहीं, इसकी रिलीज से एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल को इसके पेड प्रीव्यू शोज भी रखे हैं। जिन्हें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चंडीगढ़, अमहदाबाद, पुणे, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में देखा जा सकता है। यह रात 9 बजे से शुरू होंगे। ऐसे में दर्शक इसे पेड प्रीव्यू में देखना चाहते हैं या रिलीज के बाद उसके अनुसार अपनी टिकट एडवांस में बुक कर सकते हैं।

‘धुरंधर 2’ की राह पर चले ‘भूत बंगला’ के मेकर्स?

बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के भी रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू शो रखे गए थे। अब उसी तरह ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने भी यही रास्ता अपनाया है। हालांकि, देखना यह होगा कि प्रियदर्शन का यह आईडिया कितना काम करता है। क्या अक्षय कुमार की फिल्म रणवीर सिंह की मूवी को टक्कर दे पाती है या नहीं।

कितना है ‘भूत बंगला’ का रनटाइम

सेंसर बोर्ड ने ‘भूत बंगला’ को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दिया है। वहीं, इसका रनटाइम अब 2 घंटे 44 मिनट और 52 सेकंड का है, जो इसकी ओरिजिनल कॉपी से लगभग 10 मिनट कम है। बता दें कि फिल्म को 2 अप्रैल को सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया था, जहां कमेटी ने 26वें मिनट पर आने वाले एक आपत्तिजनक शब्द और कुछ अन्य जगहों पर सुधार करने को कहा था।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी न्यूज चैनल ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि, पाकिस्तान सरकार ने भेजा कारण बताओ नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला