कंगना रनौत पर भड़के खेसारी लाल यादव, बोले- ई कंगना के कुछ न बुझाई, न समझ आवे आम और न मूली…
खेसारी लाल यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है,'ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई! न समझ आवे आम, न बुझाये मूली...अ खाली हर बात पे जुबान खूली... किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरुरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान! बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा!'

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत किसान आंदोलन की दादी महेंद्रकौर को शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताने के बाद से चर्चा में हैं। हालांकि इसके बाद कंगना रनौत की काफी आलोचना भी हुई थी। किसान आंदोलन वाली दादी को लेकर कंगना रनौत और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ में ट्विटर बार भी छिड़ गई थी। भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह भी कंगना से माफी की मांग कर चुके हैं।
अब भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारीलाल यादव ने कंगना रनौत पर निशाना साधा है। खेसारी लाल यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है,’ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई! न समझ आवे आम, न बुझाये मूली…अ खाली हर बात पे जुबान खूली… किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरुरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान! बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा!’
खेसारी के इस ट्वीट पर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। निशांत राज नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा है,’कंगना दीदी के खिलाफ अब ऐको शब्द न सुनब हम भी बिहारी हई। लेकिन दलाल न कहां गइल रहला तु जब कंगना दीदी पे अत्याचार होल रहे। और अब ई का नौटंकी बा। बाह हो खेसारी भईया। अच्छा कइला का, अब का बोली जय श्री राम।’ दीपक गुप्ता नाम के यूजर ने लिखा है,’देखह हो खेसारी लाल देश के टुकड़ा टुकड़ा करे वाले के साथ ना रह तू ।हम लोग को अंनहे से कोई मतलब ना बा बिहार में भी किसान लोग बा लेकिन कभी टुकड़ा टुकड़ा गैंग के साथ ना रहे ल।’
ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई!
न समझ आवे आम, न बुझाये मूली…
अ खाली हर बात पे जुबान खूली…किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरुरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान!
बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा!pic.twitter.com/EdBG32iw7I
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) December 5, 2020
अंकित तिवारी नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है,’खेसारी बाबू आँख बंद करके तीर न चलाओ, कल का योगराज सिंह का वीडियो देखो और बताओ किसान आंदोलन की आड़ मे हो क्या रहा है।’ पंडित अभिनव त्रिपाठी नाम के यूजर ने लिखा है,’जिसके गाने और मूवी देखकर शर्म भी शरमा जाए ऐसा फूहड़ आदमी ज्ञान देने चला है खेसारी लाल। ये बता बिहार में आये दिन किसान आत्महत्या करते हैं लेकिन कभी नहीं बोला तुमने। फंडिंग आने लगी क्या ?’
विनोद चौधरी नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है,’खेसारी लाल यादव आपने लालू यादव को सपोर्ट किया इस चुनाव में जो करप्शन से भरे पड़े हैं। किसान जो हमारे भाई आंदोलन कर रहे हैं अच्छी बात है करना चाहिए पर आपने उसमें देखा मोदी जी को मारने के लिए बात कह रहे हैं।पाकिस्तान का झंडा लहराया जा रहे हैं कांग्रेस के लोग,उसमें वह दिखता नहीं।’
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।