भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह अक्सर विवादों में रहते हैं। अभिनेत्रियों के साथ उनके वीडियोज़ कई बार सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और उस पर भी विवाद शुरू हो जाता है। एक और वीडियो उनका हाल फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक अभिनेत्री से शादी को लेकर सवाल करते हैं और जब वो कहती है कि लड़का खोज रही है तो खुद ही उसे शादी का प्रपोजल दे देते हैं।
‘छपरा जिला’ नाम के एक्स हैंडल पर 3:26 मिनट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक अभिनेभी के साथ स्टेज पर खड़ पवन सिंह पूछते हैं- ‘आपकी शादी हो गई?’ वह कहती हैं, ‘जी अभी तो नहीं। ढूंढ रहे हैं कोई लड़का। कोई लड़का ढूंढ रहे हैं, सुंदर, सुशील, टिकाऊ, जुझारु, संस्कारी, कमाऊ। कोई हो तो बताओ।’
इस पर अभिनेता कहते हैं, ‘कोई हो तो क्या बताना है, सामने दिख रहा है, आप देख लीजिए। चुन लीजिए, इसमें क्या है क्या नहीं है। किस चीज की कमी है ये भी बता दीजिए। सांवला हूं, काला हूं, कमासुद हूं ही। सुंदर नहीं हूं, संस्कार है। टिकाऊ हूं। फैशन के जमाने में गारंटी नहीं भइया। ओनली वारंटी। लेकिन इतना जरूर बोलूंगा कि ये लड़का टिकाऊ ही है। अब सामने वाला न टिके तो उसकी बात ही अलग है। लेकिन मैं टिकाऊ हूं। मैं टिकाऊ हूं, था और रहूंगा।’
अभिनेत्री ने पवन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आजकल के लड़के सुबह हाय कहते हैं और शाम को बाय कहते हैं। लेकिन जमाना उल्टा हो गया है। यहां तो शाम को हाय होता है और सुबह बाय। इस पर अभिनेता बोला कि लड़के? आजकल लड़कियां भी यहां बोलती हैं आई लव यू… बाबू मैं मंदिर से पूजा करके आ रही हूं लेकिन वो बाबू की बाबू मंदिर नहीं कहीं और चली जाती हैं। कमी ढूंढ़ेंगी तो इधर भी मिलेगा उधर भी मिलेगा इसलिए लंबे रेस का घोड़ा बनना है तो दोनों को अच्छा रहना होगा।
आपको बता दें पवन सिंह ने दो शादियां की हैं, उनकी पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी जिसकी मौत के बाद साल 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की। दूसरी पत्नी ने पवन सिंह पर अबॉर्शन और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और तलाक का केस फाइल कर दिया।
पवन सिंह का भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से भी अफेयर था। अक्षरा ने खुलकर अपने रिश्ते पर बात की और बताया कि ये रिश्ता बहुत टॉक्सिक था। एक्टर उन्हें मारते-पीटते थे।
कब तक ‘राधा’ मरती रहेगी, पुरुषों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को जस्टिफाई करता बॉलीवुड
हाल ही में पवन सिंह एक अभिनेत्री की कमर टच करने और फिर अपने जन्मदिन की पार्टी में नशे में धुत होने की वजह से भी चर्चा में थे।
