रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ 2 अगस्त से टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर शुरू हो गया है। इसमें भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे जैसे पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह शो दूसरे रियलिटी शोज की तरह टास्क, एलिमिनेशन या पब्लिक वोटिंग पर आधारित नहीं है। इस शो में भोजपुरी सितारों की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को खुलकर बातचीत और अनस्क्रिप्टेड पलों के जरिए दिखाया जाता है।

अब सोशल मीडिया पर ‘भोजपुरी बवाल’ का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें तेज प्रताप यादव और पवन सिंह के बीच क्लैश होता नजर आ रहा है। दरअसल, डिनर के दौरान देर पहुंचे पवन सिंह ने तेज प्रताप को प्यार से राजा भइया कहा। इस पर तेज प्रताप ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि राजा भइया यूपी में हैं, हम यहां तेजू भइया हैं।

यह भी पढ़ें: ‘दीपिका पादुकोण ने बिना झिझके गालियां दी’, जयती भाटिया का छलका दर्द, बोलीं- हीरामंडी के बाद काम नहीं मिला

फिर पवन सिंह कहते हैं, “ठीक है प्यार से आदमी बोलता है न।” फिर तेज प्रताप ने कहा, “प्यार से तेजू भैया बोलता है।” इसके बाद पवन सिंह कहते हैं कि भैया बहुत नाराज होते थे मुझपे और बहुत मानते भी हैं। पावर स्टार की ये बात सुनने के बाद तेज प्रताप ने कहा कि मानते थे दिल से तभी तो बुलाया न। बहुत दिन हो गया था थे तुम्हें देखे हुए।

निरहुआ पर भड़के पवन सिंह

फिर दिनेश लाल यादव (निरहुआ) किसी बात पर कहते हैं कि पवन जी… तभी पावर स्टार खड़े होते हैं और गुस्से में भड़कते हुए कहते हैं कि मैं एक बात बोलूं पवन जी मत बोलिए आप और इसके बाद सेट छोड़कर अपनी गाड़ी में बैठकर वह से चले जाते हैं।

बता दें कि इसके अलावा पवन सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जियो की टीम के एक शख्स को कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मैंने बोल दिया न मुझे नहीं करना है ये शो। मैं न ही फेक हूं और न ही मुझे फेक होना बर्दाश है।

यह भी पढ़ें: ‘शादी बाद में भी हो सकती है’, आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के सामने जाहिर की मां बनने की इच्छा, बताया- बेटी गोद लेने की है ख्वाहिश