शादी के 3 महीने बाद ही आ गई थी पहली पत्नी संग रिश्ते में दरार, दिलचस्प है भोजपुरी स्टार पवन सिंह की लव लाइफ
आपको बता दें कि पवन सिंह की पहली शादी शादी नीलम से हुई थी। शादी के तीन महीने बाद ही यह चर्चा होने लगी थी कि नीलम और पवन के रिश्ते में खटास आ गई है। इसके बाद...

Bhojpuri Actor Pawan Singh : भोजपुरी फिल्मों के मशहूर एक्टर-सिंगर पवन सिंह की जिंदगी दूसरों कलाकारों से अलग रही है। छोटी उम्र में स्टारडम के शिखर पर पहुंचने वाले पवन ने अपना पहला गाना ‘ओढ़निया वाली से’ 11 साल की उम्र में गाया था। इस गाने के बाद उन्होंने कई हिट भोजपुरी गाने गाए। हालांकि देश-विदेश में उनकी गायकी के चर्चे तब हुए जब उन्होंने 2008 में ‘लॉलीपॉप लागेलू’ नाम का भोजपुरी गाना गाया। यह गाना आज भी लोगों की जुबान पर है।
पवन सिंह पर कई बार गानों के जरिये अश्लीलता फैलाने के आरोप भी लगे। उनके ‘सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारे ला’ गाना काफी विवादों में रहा था। लेकिन इन सब के बावजूद भी कभी पवन की लोकप्रियता कम नहीं हुई। इस भोजपुरी सुपरस्टार के गाने ही नहीं बल्कि लव लाइफ भी बहुत दिलचस्प रही है।
हाल ही में ये खबर आई थी कि पवन सिंह कथित तौर पर अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप में थे और अब उनका ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप के बाद अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि भी की थी कि वह पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं। ब्रेकअप की वजह बताते हुए अक्षरा ने कहा कि पवन ने ज्योति से चोरी-छुपे शादी की। जब मुझे पवन का ऐसा करना मंजूर नहीं था तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट करने की कोशिश की। जबकि इंस्टाग्राम पर एक फॉलोवर के पवन सिंह के बारे में पूछने पर अक्षरा ने कमेंट कर कहा था कि वो इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती हैं।
आपको बता दें कि पवन सिंह की पहली शादी शादी नीलम से हुई थी। शादी के तीन महीने बाद ही यह चर्चा होने लगी थी कि नीलम और पवन के रिश्ते में खटास आई है। इन चर्चाओं के दौरान ही अचानक 8 मार्च 2015 को यह खबर आई थी कि उनकी पत्नी नीलम ने मुंबई के फ्लैट में सुसाइड कर लिया। कईं मीडिया रिपोर्टों में यह बताया गया कि पवन अपने कामकाज की वजह से नीलम के लिए वक्त नहीं निकाल पाते थे। दोनों के बीच खटास की ये भी एक वजह थी। फिर पवन ने दूसरी शादी 2018 में ज्योति सिंह से की।
पवन सिंह का नाम अक्सर अपनी को-एक्ट्रेस के साथ जुड़ता रहा है। कई बार मोनालिसा और पवन सिंह के अफेयर की भी खबरें आईं। हालांकि कभी इसकी पुष्टि नहीं हुई।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।