भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक बार फिर चर्चा में हैं। मुंबई में उन्हें एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ देखा गया। मगर ध्यान देने वाली बात ये है कि दोनों के साथ निरहुआ के बच्चे भी थे। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

वायरल फोटोज में निरहुआ व्हाइट शर्ट और बैगी पैंट में नजर आए, जबकि आम्रपाली दुबे सिंपल नो-मेकअप लुक और पर्पल सूट में दिखाई दीं। दोनों ने पैपराजी को साथ में पोज भी दिए।

इतना ही नहीं निरहुआ के बच्चों ने भी पैपराजी के सामने पोज दिए। बताया जाता है कि आम्रपाली, निरहुआ के बच्चों के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं, जो वीडियोज में भी साफ देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: ‘मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?’, पीएम नरेंद्र मोदी और मेलोनी के वीडियो पर सेलेब्स ने किया कमेंट

लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स कहां मानने वाले थे। उनकी जितनी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, लोग निरहुआ से उनकी पत्नी को लेकर सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने ये तक पूछ लिया, “भाभी कहां हैं?” वहीं कुछ इस सुपरहिट ऑनस्क्रीन जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: करण कुंद्रा ने किया तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज़, खुशी से रो पड़ीं एक्ट्रेस, बोले- मुझे नही लगा था मैं शादी…

भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है। दोनों ने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘राजा बाबू’, ‘पटना से पाकिस्तान’ और ‘बॉर्डर’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम कर दर्शकों का दिल जीता है।

रियल लाइफ में भी दोनों के रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है, लेकिन दोनों हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ करीबी दोस्त बताते आए हैं। निरहुआ ने आम्रपाली संग अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों पर क्या कहा, उसे पढ़ने यहां क्लिक करें…