Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से होने जा रही है। देशभर में इस पावन पर्व को बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जगह-जगह माता रानी के पंडाल सजाए जा रहे हैं, मूर्तियां गढ़ी जा रही हैं और भक्त अपने घरों में भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियों में जुट गए हैं।

नवरात्रि के दौरान देवी मां के भजन और गीतों का विशेष महत्व होता है और इसी वजह से इन दिनों यूट्यूब और सोशल मीडिया पर देवी गीतों की धूम मची रहती है।

इसी कड़ी में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह का एक पुराना देवी गीत फिर से चर्चा में है। यह गाना है – ‘आपन तलवार दे दा’, जिसे अक्षरा सिंह ने न केवल गाया है बल्कि उसमें परफॉर्म भी किया है।

Navratri 2025: ‘माटी के मूर्ति से’ – नवरात्रि में खेसारी लाल यादव के देवी गीत से करिए मां अम्बे का स्वागत, मिले 21 मिलियन व्यूज

गाने का कॉन्सेप्ट और दमदार बोल

इस गीत में अक्षरा सिंह मां अम्बे से प्रार्थना करती हैं कि वे उन्हें अपनी तलवार दें ताकि कोई भी बेटी देश में दोबारा निर्भया न बने। वे कहती हैं कि मां के आशीर्वाद से वे राक्षसों का नाश करेंगी और समाज में फैली बुराइयों का अंत करेंगी। वीडियो में कुछ भावुक दृश्य भी दिखाए गए हैं- जहां बच्चियों और गर्भवती महिला को प्रताड़ित होते दिखाया गया है।

गाने के बोल लिखे हैं मनोज मतलबी ने, जबकि इसका संगीत दिया है घुंघरू जी ने। गाने को अक्षरा सिंह ने ही डायरेक्ट किया है।

कहां और कब रिलीज हुआ था गाना

यह देवी गीत 15 नवंबर 2018 को Wave Music Bhakti नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इसे एल्बम ‘अम्बे महारानी की जय हो’ में शामिल किया गया था। गाना अपलोड होने के बाद से लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

Navratri 2025: ‘अडहुल के फुल’- नवरात्रि में गूंजेगा पवन सिंह का ये भोजपुरी गीत, भक्तिमय हो जाएगा घर

अब तक इस वीडियो को 6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और नवरात्रि से पहले इसके व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं।

कब है शारदीय नवरात्रि 2025?

शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर (सोमवार) से होगी और इसका समापन 1 अक्टूबर (बुधवार) को दशहरे के दिन होगा।

Navratri 2025: ‘चलो बुलावा आया है’ – नवरात्रि से पहले वायरल हो रहा है खेसारी लाल यादव का भोजपुरी देवी गीत

यहां देखें गाना: