15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भक्तिमय माहौल बनाने के लिए भजन और भगवान शिव के गानों को बजाया जाता है। भोजपुरी लवर्स इस मौके पर अपने पसंदीदा कलाकारों के शिवरात्रि स्पेशल गानों की लिस्ट बना सकते हैं, जो शिवरात्रि के पर्व की रौनक बढ़ाने का काम करेंगे। अगर आप भगवान शिव पर बने भोजपुरी गानों के नाम नहीं जानते हैं, तो इस लेख में बताए गए सॉन्ग को प्लेलिस्ट का हिस्सा बना लें।

जय भोले बोली

भोजपुरी सिनेमा के हिट कलाकारों का जिक्र होगा, तो सबसे पहले खेसारी लाल यादव का नाम लिया जाएगा। शिवरात्रि के मौके पर उनके कई हिट गानों को सुना जा सकता है। शिवरात्रि के लिए सुपरस्टार खेसारी का पुराना गाना जय भोले बोली परफेक्ट रहेगा। यूट्यूब पर इस गाने को काफी पसंद किया गया, और इसकी म्यूजिक वीडियो भी मजेदार है।

यह भी पढ़ें: TMKOC: शो के ये कलाकार छोड़ गए दुनिया, एक की कम उम्र में मौत ने किया था सबको भावुक

काशी के वासी

पवन सिंह का भोजपुरी गाना काशी के वासी भी खूब पसंद किया जाता है। शिवरात्रि के मौके पर यह गाना परफेक्ट साबित होगा। अगर आपने अभी तक सॉन्ग को नहीं सुना है, तो यूट्यूब पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

जागी ए बाबा

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर अपने अपकमिंग गानों को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं। भोले बाबा पर उन्होंने कई हिट गाने बनाए हैं। जागी ए बाबा भी उनका ही गाना है, और इसे यूट्यूब पर काफी व्यूज मिले हैं। शिवरात्रि के मौके पर इस गाने को भी प्ले किया जा सकता है।

भोलेनाथ शंकरा

पवन सिंह का गाना भोलेनाथ शंकरा भी खूब पसंद किया गया। यूट्यूब पर इस गाने को काफी व्यूज मिल चुके हैं। शिवरात्रि के दिन इस गाने को जरूर प्ले करें, ताकि घर के अंदर भक्ति का माहौल बना रहे।

उपरोक्त सान्ग के अलावा भी आप यूट्यूब से कई अन्य गानों को सुन सकते हैं, जो भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सितारों ने शिव भक्ति के लिए गाए हैं।

यह भी पढ़ें: Ikkis OTT: ओटीटी पर आईं धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म, ‘इक्कीस’ को तुरंत देखने के लिए करना पड़ेगा ये काम