ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 3 फरवरी को एक इवेंट का आयोजन किया, जिसमें इस साल आने वाली फिल्मों और सीरीज से पर्दा हटाया गया था। इस इवेंट में उन्होंने मनोज बाजपेयी स्टारर मूवी ‘घूसखोर पंडत’ की घोषणा की और इसके बाद से ही यह मूवी चर्चा में आ गई। फिल्म के नाम को लेकर जगह-जगह विवाद होने लगा।
यहां तक कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई और मूवी का टाइटल बदलने के लिए कहा। यह मामला सुलझा ही नहीं था कि इसी बीच एक और मूवी ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के नाम को लेकर भी विवाद होना शुरू हो गया। अब इस मुद्दे पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने भी रिएक्ट किया है।
उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में सेलेक्टिव अप्रोच को लेकर सवाल उठाया है। खेसारी ने सोशल मीडिया पर ‘यादव जी की लव स्टोरी’ और ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लोगों से पूछा कि आखिर विरोध के पैमाने अलग-अलग क्यों हैं। अगर लोग एकजुट होकर ‘घूसखोर पंडत’ के नाम पर आपत्ति जताते हैं और उसे हटवाते हैं, तो उन्हें उसी तरह ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के नाम पर भी एकजुट होना चाहिए।
खेसारी लाल यादव ने किया ये ट्वीट
खेसारी लाल यादव ने ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का पोस्टर शेयर करते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “सिनेमा वाले फैन अगर ‘घूसखोर पंडत’ पर इक्कठा हुए और नाम हटाया तो फिर उन सबको ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर भी इक्कठा होना चाहिए और तभी जाकर लगेगा कि हम सेलेक्टिव अप्रोच नहीं रखते। जो गलत है सो गलत है। बस…।”
क्या है फिल्मों के टाइटल को लेकर यह विवाद?
बता दें कि इन दोनों फिल्मों के टाइटल को लेकर यह विवाद हो रहा है। लोगों का कहना है कि दोनों ही मूवी में जाति का जिक्र है और यह संवेदनशीलता से जुड़ा है। ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म के टाइटल को लेकर समाज के एक वर्ग ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया।
वहीं, ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म में मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 19’ फेम मृदुल तिवारी की बहन प्रगति तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। इसमें भी ‘यादव’ को लेकर विवाद हो रहा है।
यह भी पढ़ें: थ्रिलर से भरा होगा फरवरी का आखिरी हफ्ता
फरवरी के आखिरी हफ्ते में भी एंटरटेनमेंट बिल्कुल कम नहीं होने वाला है। इस वीक कई मूवीज और वेब सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में कि लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है। पूरी खबर यहां पढ़ें।
