Khesari Lal और रितेश पांडे में भोजपुरी होली गाने को लेकर लगी होड़, यूट्यूब पर छाए ये गाने
Bhojpuri Gana: खेसारी लाल का नया होली सॉन्ग लोटस म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज किया गया है। वहीं 13 जनवरी को ही स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल पर डालता रंग लहंगा में देवरा बोल से एक और भोजपुरी होली गीत आ चुका है।

Khesari Lal Yadav, Ritesh Pandey Holi Songs: होली का रंग (Holi Song) यूट्यूब पर दिखने लगा है। खेसारी लाल (Khesari Lal) सहित रितेश पांडे और भी तमाम भोजपुरी सिंगर होली (Bhojpuri Holi Song) के गीत यूट्यूब पर रिलीज कर रहे हैं। खेसारी और रितेश के गानों के टाइटल देख समझ जाएंगे कि दोनों सिंगर एक दूसरे की होड़ में लगे हैं। टाइटल में थोड़ी बहुत फेरबदल के साथ धड़ाधड़ गाने अपलोड हो रहे हैं। रितेश पांडेय ने जहां लहंगा के का हाल बा बोल से गाने रिलीज किए तो खेसारी लाल ने रंगे द लहंगा लखनऊआ टाइटल से गाना ले आए।
इस बीच खेसारी लाल ने होली में मिले अइबु कि ना बोल से एक और गाना रिलीज किए। वहीं रितेश 11 जनवरी को याशी म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर मलिया के गलिया नाम से होली गीत रिलीज कर चुके हैं। ये सभी गाने यूट्यूब एक दो दिन के अंतराल में ही अपलोड किए गए हैं जो यूजर्स को होली के रंग में रंगने का काम कर रहे हैं। इन गानों पर लाखों व्यूज आ चुके हैं।
बता दें लहंगा लखनऊआ गाने को लेकर हाल ही में खेसारी लाल और रितेश पांडे के बीच विवाद हो गया था। रितेश ने इस गाने की धुन को चोरी करने का आरोप लगाया था।
रितेश पांडे और खेसारी लाल के दोनों ही गानों में फीमेल सिंगर के रूप में अंतरा सिंह प्रियंका को लिया गया है। बाद में सुलह हुआ और खेसारी लाल का गाना आदिशक्ति यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया तो वहीं रितेश पांडे का गाना रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड पर जारी हुआ। दोनों ही गानें हिट हो चुके हैं। अब होली के गीतों की बहार आ चुकी है।
खेसारी लाल का नया होली सॉन्ग लोटस म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज किया गया है। वहीं 13 जनवरी को ही स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल पर डालता रंग लहंगा में देवरा बोल से एक और भोजपुरी होली गीत आ चुका है। गीत को पवन पांडे ने लिखा है जिसमें आवाज खेसारी का ही है।