Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal-Kajal Raghwani) और काजल राघवानी की जोड़ी में से एक काजल राघवानी का इंटरनेट पर एक वीडियो खूब तैर रहा है। वीडियो के मुताबिक भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी पवन सिंह के सबसे मशहूर गाने पर डांस परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। मजे की बात है कि काजल राघवानी का यह लाइव स्टेज शो वीडियो पवन सिंह के जिले आरा का है। पीले कलर के सूट में काजल राघवानी फैंस के बीच घिरी हैं और अपने डांस से फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। जिस गाने पर काजल परफॉर्म कर रही हैं वह भोजपुरी गानों के इतिहास में दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सॉन्ग है। गाने के बोल हैं- छलकता हमरो जवनिया ए राज। यह सॉन्ग पवन सिंह की फिल्म भोजपुरिया राज का है जिसमें काजल राघवानी भी नजर आईं थीं।
भोजपुरिया राजा के इस गाने की बात करें तो यह गाना रिलीज होते ही खूब वायरल हुआ था। साल 2017 में यह रिलीज हुआ था। इस गाने ने व्यूज के लिहाज से एक नया इतिहास रचने का काम किया था। इस गाने को अब तक 300 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है जो भोजपुरी का ऐसा दूसरा सॉन्ग है जिसको लोगों ने इतना प्यार दिया। वहीं पहले नंबर पर खेसारी लाल का सॉन्ग है- मिलते मरद हमके भूल जइबू। इसके व्यूज की बात करें तो अबतक इसे 314 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा-सुना जा चुका है।
पवन सिंह का यह सॉन्ग साल 2017 में रिलीज हुआ था। फिल्म भोजपुरी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस गाने को देखने के लिए भी कई दर्शक सिनेमा हॉल तक गए थे। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया था। बोल आजाद सिंह ने लिखे थे जबकि संगीत मधुकर आनंद का दिया हुआ था। आज भी यह सॉन्ग उत्तर पूर्वी इलाकों के लोगों में काफी सुना जाता है। फिलहाल काजल का यह स्टेज परफॉर्मेंस का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।