भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक विवाद के बीच एक बार फिर इमोशनल मोड़ आ गया है। ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने उनके दर्द का साफ पता चल रहा है।
ज्योति सिंह का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मांग में सिंदूर लगाए, हाथ में चूड़ी पहने सजी-धजी नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका उदास चेहरा और भावुक एक्सप्रेशन साफ दिखाता है कि वो अभी भी अपने पति को याद कर रही हैं।
वीडियो में ज्योति कार में बैठी नजर आती हैं और अपने हाथों के कंगन को देखते हुए उदास दिखाई दे रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने जो गाना लगाया है वो है, “हम तेरे प्यार में सारा आलम खो बैठे हैं”।
वीडियो में जो लिरिक्स चल रहे हैं वो हैं, ” पंछी से छुड़ाकर उसका घर, तुम अपने घर पर ले आए. ये प्यार का पिंजरा मन भाया. जब जी भरकर मुस्कुराए. जब प्यार हुआ इस पिंजरे से। हम कैसे भुलाएं प्यार तेरा, तुम अपने जुबान से ये ना कहो। अब तुम सा जहां में कोई नहीं है, हम तो तुम्हारे हो बैठे। तुम कहते हो कि ऐसा प्यार भूल जाओ।” उनकी पोस्ट पर कई यूजर्स ने लिखा है कि वो ज्योति का दर्द देख पा रहे हैं।
ज्योति अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे इमोशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिससे उनके मन का दर्द और पति के लिए इंतजार झलकता है। रिश्ते में आई कड़वाहट और कोर्ट में चल रहे तलाक केस के बावजूद ज्योति सिंह अब भी इस शादी को एक और मौका देना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें: ‘सेटलमेंट नहीं करूंगा’, राजपाल यादव का बड़ा खुलासा, चेक बाउंस केस में गंवाए 22 करोड़ रुपये
इससे पहले भी वह दुल्हन की तरह सजी नजर आई थीं और पोस्ट के जरिए अपने दिल का हाल बयां करते हुए पति से गुहार लगाई थी। पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी, लेकिन कुछ सालों बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। मामला अब कोर्ट में है और दोनों के बीच विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
जहां एक तरफ पवन सिंह इस रिश्ते से अलग होना चाहते हैं, वहीं ज्योति सिंह बार-बार अपने पोस्ट और बयानों से यह साफ कर चुकी हैं कि वो इस रिश्ते को बचाना चाहती हैं। इसके बारे में अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें….
