होली आने में भले ही अभी कुछ दिन बाकी हों, लेकिन म्यूजिक इंडस्ट्री में रंगों की बौछार होना अभी से शुरू हो गई है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव ने अपना नया गाना ‘होलिया में गर्दा होई’ आज 11 फरवरी को रिलीज कर दिया है। इस गाने में उनका साथ शिल्पी राज ने दिया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया है। ‘होलिया में गर्दा होई’ गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वहीं, बहुत से लोगों ने कमेंट सेक्शन में खेसारी और इस गाने की तारीफ की है। बता दें कि इस पूरे गाने में होली का माहौल देखने को मिल रहा है। (यह भी पढ़ें: रामानंद सागर की ‘रामायण’ में इस एक एक्टर ने अकेले निभाए 3 किरदार, कभी बना ऋषि तो कभी रावण के पिता, क्या पहचान पाए आप?)

रंग, रोमांस और मस्ती का तड़का

4 मिनट 41 सेकंड के इस गाने में रंग, गुलाल, रोमांस, डांस और मस्ती का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है। ‘होलिया में गर्दा होई’ में स्क्रीन पर खेसारी लाल यादव के साथ किरण शर्मा नजर आ रही हैं। इसमें खेसारी अपनी ऑन स्क्रीन भाभी से कहते हैं कि इस बार के होली में गर्दा होगा। इसके बाद भाभी जवाब देती हैं कि ससुराल से ज्यादा अच्छा होली नइहर में मेरे होता है।

‘होलिया में गर्दा होई’ गाने को खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसके गीत अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं और इसके म्यूजिक डायरेक्टर जय गुरु देवा हैं। होली आने में भले ही समय हो, लेकिन खेसारी के इस गाने ने अभी से ही माहौल बना दिया है।

इस गाने को सुनने के बाद एक यूजर ने लिखा कि यह ब्लॉकबस्टर सॉन्ग है। वहीं, दूसरे ने लिखा कि अबकी बार होली में सिर्फ यही गाना बजेगा। इसके अलावा अगर आप महाशिवरात्रि के मौके पर भोजपुरी गाना सुनना चाहते हैं, तो पवन सिंह के ‘ॐ नमः शिवाय’ को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसके बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें