- बीजेपी की सहयोगी अपना दल ने कहा- सभी सीटों पर है तैयारी, मांगें नहीं मानी तो होगा फैसला
- West Indies vs England 1st ODI Live Cricket Score Online, WI vs Eng Live Score: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया
- पति, पत्नी दोनों की मौत पर परिवार को नहीं मिलेगा पेंशन फंड का पैसा; नोटिफिकेशन पर उठे सवाल
Dinesh Lal Yadav, Junior Nirahua Bhojpuri Gana Song Video: भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव का नाम आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार है। सिने पर्दे पर ‘निरहुआ’ के नाम से मशहूर इस अभिनेता ने अब तक कई सुपर हिट फिल्में इंडस्ट्री को दिये हैं। सोशल मीडिया पर दिनेश लाल यादव के हजारों प्रशंसक हैं। इन प्रशंसकों को ‘निरहुआ’ नाराज भी नहीं करते और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर ‘निरहुआ’ ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। यह फनी वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को ‘निरहुआ’ ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि जूनियर ‘निरहुआ’ के साथ ‘निरहुआ’। क्यों बताएं।’ दरअसल इस वीडियो में निरहुआ के बेटे नज़र आ रहे हैं। पिता और बेटे का यह फनी वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।
आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर ‘निरहुआ’ की जोड़ी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ सुपर हिट रही है। इस जोड़ी ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। निजी जिंदगी में भी यह जोड़ी हिट मानी जाती है। रियल लाइफ में इन दोनों की दोस्ती काफी गहरी है। कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा जाता है। हाल ही में दोनों ने फिल्मों से इतर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिला था। जल्द ही ‘निरहुआ’ की वीर योद्धा महाबली, निरहुआ चलल अमेरिका, निरहुआ चलल लंदन, पटना जंक्शन, निरहुआ चलल ससुराल 3 और तुझको रखे राम तुझके अल्लाह रखे जैसी फिल्में आने वाली हैं।