जब खेसारी लाल ने दूध में पानी के साथ मिला दिया था मेंढक, भोजपुरी सुपरस्टार ने शेयर किया मजेदार किस्सा
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) दूध बेचने का काम करते थे। दूध बेचने के दौरान उनके साथ मजेदार घटना घटी थी। खेसारी ने बताया कि...

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुके हैं। खेसारी का इंडस्ट्री में अब तक का सफर काफी संघर्षों से भरा हुआ रहा है। खेसारी लाल काफी मेहनत और संघर्ष कर आज सफलता के इस मुकाम तक पहुंचे हैं। शुरुआती दिनों में खेसारी लिट्टी चोखा और दूध बेचकर जीवन यापन करते थे।
खेसारी लाल यादव ने बीते दिनों अपनी लाइफ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया था। खेसारी ने बताया था कि वह लिट्टी चोखा बेचने से पहले दूध बेचने का काम करते थे। दूध बेचने के दौरान उनके साथ एक मजेदार घटना घटी थी। खेसारी ने बताया कि वह ज्यादा पैसा कमाने के लिए दूध में पानी मिलाते थे लेकिन एक दिन वह जल्दबाजी में दूध में पानी मिलाना भूल गए थे।
खेसारी ने बताया, ‘ जब मुझे रास्ते में याद आया कि मैंने दूध मैं पानी नहीं मिलाया है तब मैंने दूध का बर्तन पानी के तालाब में डुबो दिया था। बर्तन तालाब में डुबोने पर पानी के साथ ही एक मेंढक भी बर्तन में आ गया था। लेकिन इस बात की जानकारी मुझे नहीं थी। जैसे ही मैं दूध बेचने के लिए बाजार में पहुंचा तो एक महिला मेरे पास आई। मैंने बर्तन का ढक्कन खोला तो मेंढक उछल कर बाहर आ गया। मेंढक देखकर महिला काफी नाराज हुई और गुस्से में उसने मुझसे बोला कैसा दूध बेचते हो तुम मेढक वाला।’
बता दें कि खेसारी लाल को पहली सफलता भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। 2012 में आई अपनी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से खेसारी लाल यादव रातों- रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए थे। इसके बाद खेसारी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए। खेसारी लाल यादव को सलमान खान के शो बिग बॉस में भी देखा गया था। हालांकि खेसारी यह शो तो नहीं जीत पाए लेकिन शो के दौरान उन्होंने अपने खेल से सभी लोगों को इम्प्रेस किया था।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।