भोजपुरी गानों का क्रेज लोगों के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे सितारों के अपकमिंग सॉन्ग का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। यहां जिक्र कर रहे हैं, शिल्पी राज के हालिया रिलीज सॉन्ग का। दरअसल, भोजपुरी म्यूजिक के ज्यादातर सभी गानों में उनकी आवाज सुनाई देती है। यूट्यूब पर उनका एक गाना रिलीज होते ही छा गया है। आइए इसकी डिटेल्स आपके साथ शेयर करते हैं, और बताते है कि गाने की क्या बात इसे स्पेशल बनाने का काम करती है।

गानों में हर त्योहार को सेलिब्रेट करने का ट्रेंड काफी समय से चला आ रहा है। शिल्पी राज के नए गाने में होली के त्योहार की धूम देखने को मिली है। इस गाने का टाइटल ‘जीजा शरम लागे’ है। सॉन्ग के म्यूजिक वीडियो में होली की धूम देखने को मिल रही है। गाने में चारों तरफ होली की रौनक देखने को मिली है। एक्ट्रेस का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में अभिनेत्री रिया प्रजापति अपने ऑनस्क्रीन जीजा संग जलवा बिखेरती नजर आईं।

यह भी पढ़ें: कोहरा सीजन 2 से पहले इन हिट सीरीज में नजर आ चुके हैं बरुण सोबती, ओटीटी डिटेल्स करें नोट 

यूट्यूब पर आते ही छाया होली स्पेशल सॉन्ग

फरवरी महीन में ही लोगों के बीच होली की चर्चा शुरू हो जाती है। शिल्पी राज का हालिया रिलीज सॉन्ग होली का सेलिब्रेशन करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। डीजे पर होली का जश्न मनाने के दौरान भी इस गाने को प्ले किया जा सकता है। बता दें कि सॉन्ग को ओम प्रकाश दीवाना के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, और खबर लिखे जाने तक इसे 10 हजार के करीब व्यूज मिल चुके हैं।

म्यूजिक वीडियो में गूलाल के साथ होली खेलने की पूरी मस्ती दिखाई गई है। सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी गाने सुनने के शौकीन इसका जिक्र करते हुए पोस्ट कर रहे हैं। शिल्पी राज की आवाज ने गाने को और ज्यादा स्पेशल बनाने का काम किया है। यही कारण है कि इसे आप अपनी होली प्लेलिस्ट का हिस्सा बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कौन था ‘हुसैन उस्तरा’, जिस पर बनी शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’, दाऊद इब्राहिम से भी थी इस गैंगस्टर की दुश्मनी