सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में नई उम्मीदों का माहौल है। जनता को भरोसा है कि वे राज्य में चल रहे विकास कार्यों को और तेज गति देंगे और नई योजनाओं के जरिए प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव ने भी उन्हें राज्य के हित के लिए कुछ बड़े सुझाव दिए हैं।
खेसारी लाल यादव ने नए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 7 सुझाव दिए। साथ ही उनके नेतृत्व में बिहार के तेजी से विकास की उम्मीद जताई।
अपने पोस्ट में खेसारी लाल यादव ने लिखा कि उन्हें विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार “दिन दूना, रात चौगुना तरक्की करेगा। बधाई देने के साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार इन सुझावों पर गंभीरता से ध्यान देगी और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देगी।
यह भी पढ़ें: ‘विक्की कौशल को ईंट भी पच जाए और ऋतिक खा सकते हैं 14 रोटियां’, सेलेब्स ट्रेनर ने किया खुलासा
खेसारी लाल यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर आदरणीय सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में बिहार का विकास दिन दूना रात चौगुना हो। मेरे कुछ सुझाव हैं जिसपर आपकी जल्दी नजर जानी चाहिए।”
उन्होंने सुझाव देते हुए लिखा-
बिहार में सूखा नशा वायरस की तरह फैल रहा हैं
परीक्षा में धांधली रोकने के लिए सख्त कानून
कोचिंग संस्था को मॉनिटर करने की एक कमिटी
पलायन की समस्या का स्थाई समाधान
हेल्थ इन्शुरन्स और प्राइवेट हॉस्पिटल वालो की धांधली रोकने के लिए कड़े कानून हो
फूड, स्पिरिचुअल और ईको टूरिज्म को जमीनी स्तर पर बढ़ावा मिले
और अंतिम आग्रह बा की आप केंद्र सरकार से निवेदन करके भोजपुरी भाषा के संविधानिक दर्जा दिलवा दी
खेसारी के इस पोस्ट के बाद यह साफ है कि सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि मनोरंजन जगत से जुड़े लोग भी नई सरकार से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। कुछ लोगों खेसारी लाल के सुझाव की तारीफ की है, वहीं कुछ को उनका भोजपुरी भाषा को संविधानिक दर्जा दिलवाने की मांग को अनुचित बताया है।
