Video: भोजपुरी सेंसेशन अंजना सिंह बनीं ‘शम्मी कपूर’, खूब किया धमाल
आपको बता दें कि अंजना सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। अंजना सिंह ने भोजपुरी सिनेमा जगत को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपना नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में अंजना सिंह का फनी एक्सप्रेशन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए अंजना सिंह ने लिखा ‘चाहे कोई मुझे जंगली कहे…कहने दो जी कहता रहे…पागलपन भी जरूरी है..गुड नाइट।’ अभिनेत्री अंजना सिंह ने यह वीडियो सोमवार को शेयर किया है। इस वीडियो में अंजना सिंह वर्ष 1961 में आई मशहूर फिल्म ‘जंगली’ के गाने ‘चाहे कोई मुझे जंगली कहे’ पर मस्ती करती नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था और यह गाना मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर पर फिल्माया गया था। वीडियो में नजर आ रहा है कि अंजना सिंह अपने बिस्तर पर हैं और बैकग्राउंड में यह गाना चल रहा है। अंजना सिंह इस दौरान बिस्तर पर जमकर मस्ती करती हैं। उनके फनी एक्सप्रेशन्स देखकर आप की भी हंसी छूट जाएगी।
https://www.instagram.com/p/Bmql60vgQ5l/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
आपको बता दें कि अंजना सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। अंजना सिंह ने भोजपुरी सिनेमा जगत को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई प्रशंसक हैं। हाल ही में अंजना सिंह ने अपने हेटर्स को भी अपने इंस्टाग्राम के जरिए एक खास मैसेज दिया था। अंजना सिंह ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि ‘जो मुझे समझ न सका…उसे पूरा हक है मुझे बुरा कहने का।’
https://instagram.com/p/BmpEN44Aj97/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।