तो इस डर की वजह से स्टूडियो में लाइट ऑफ कर गाया करती थीं Akshara Singh
अक्षरा सिंह अब लगातार भोजपुरी गाने के एल्बम निकाल रही हैं। हाल ही में उनका आया गाना 'पटरी पर रेल अकेल चली' सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Bhojpuri Actress Akshara Singh: अक्षरा सिंह भोजपुरी की बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ अच्छी सिंगर भी हैं। उनकी गिनती अब एक प्रोफेशनल सिंगर के तौर पर भी होने लगी है। इसका श्रेय वह भोजपुरी के लोकप्रिय गायक पवन सिंह को देती हैं। हालांकि वह गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान पवन सिंह के सामने होने से काफी घबराती भी हैं। एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि मेरे गाने गुनगुनाने से लेकर एक सिंगर बनने तक में जिस व्यक्ति का योगदान रहा है वह हैं पवन सिंह। जब भी मैं स्टूडियो में गाना गाती हूं तो लाइट ऑफ कर देती हूं। ऐसा करने के पीछे की वजह बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि वह इसलिए ऐसा करती हैं कि पवन जी सामने बैठे होते हैं। काफी झिझक होती है उनके सामने गाने में। कहीं कुछ गलती ना हो जाए इसलिए मैं लाइट बंद कर देती हूं।
बता दें अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों की पसंदीदा जोड़ी रही है। साथ में दोनों ने काफी हिट फिल्में दी हैं। फिलहाल लंबे समय से एक-दूसरे से बड़े परदे से दूर हैं। दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब फैली थीं। हालांकि इस बात के सच होने से दोनों ने इनकार किया था। खबरों की मानें तो पवन सिंह की शादी के बाद से ही दोनों के रिश्तों में दूरी आ गई।
मालूम हो कि अक्षरा सिंह अब लगातार गाने के एल्बम निकाल रही हैं। हाल ही में उनका आया गाना पटरी पर रेल अकेल चली सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस गाने का यूट्यूब पर 3 मिलियन से ज्यादे लोग देख चुके हैं। इस गाने की खास बात यह थी कि अक्षरा सिंह ने पहली बार खुद के गाने को डायरेक्ट किया था। उनके इस वायरल गीत को मनोज मतलबी ने लिखा था। अक्षरा सिंह ने खुद इस गाने में अपनी आवाज दी थी।
इसके साथ ही वह अपनी कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है। अक्षरा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत रवि किशन की फिल्म सत्मेव जयते से की थी। इस फिल्म में दोनों स्टार की जोड़ी काफी सराही गई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की थी। इसके बाद अक्षरा सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वह काफी लोकप्रिय एक्ट्रेस बन चुकीं हैं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।