सिनेमा जगत से जुड़े लोग आरोपों में भी घिरते रहते हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी पर ठगी का आरोप लगाया गया है। खेसारी लाल यादव की हीरोइन के नाम से भी आकांक्षा जानी जाती हैं। अक्सर वह अपने प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन अब एक व्यापारी ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। आइए जानते हैं कि शिकायकर्ता ने एक्ट्रेस के ऊपर कितने करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है।
आकांक्षा अवस्थी और उनके पति पर 11.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मुंबई के पंतनगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सवाल खड़ा होता है कि एक्ट्रेस पर क्या लालच देकर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हितेश कांतिलाल अजमेरा ने भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, जिनकी उम्र 52 साल है, और वह सीमा शुल्क निकासी के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। हितेश ने अपनी शिकायत में आकांक्षा अवस्थी के साथ ही, उनके पति विवेक कुमार उर्फ अभिषेक कुमार समेत उनके सथियों के खिलाफ 11.50 करोड़ रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप लगाया है।
हितेश ने अपनी शिकायत में लगाया एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप
पीड़ित का दावा है कि एक्ट्रेस आकांक्षा और उनके साथियों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ का हवाला देते हुए पैसे लिए। हितेश की शिकायत के मुताबिक, आकांक्षा ने यह दावा भी किया था कि मुंबई में उनका खुद का फिल्म स्टूडियो और ट्रेनिंग सेंटर भी है। हितेश ने आगे यह भी बताया कि एक्ट्रेस और उनके साथियों की ओर से उन्हें निवेश करने के लिए उन्हें 200 करोड़ का लालच देकर लुभाया गया।
यह भी पढ़ें: ‘एक को खुश करने के लिए दूसरे को थप्पड़’, मनोज मुंतशिर ने UGC बिल को बताया काला कानून
पीड़ित ने पुलिस को इस बात की जानकारी भी दी कि आकांक्षा के पति ने इस बता का दावा किया था कि कुछ कानूनी कारणों के चलते उनका पैसा फंसा हुआ है, और जिसे निकालने के लिए इन्वेस्टमेंट की जरूरत है। इसके बदले में उन्होंने हितेश को 200 करोड़ रुपये लौटाने का वादा बिना किसी ब्याज के किया था। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा ने खुद पीड़ित को इस बात का भरोसा दिलाया था कि वह जल्द ही पैसे वापस कर देंगे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
