अक्षरा पर पवन सिंह ने गाने के जरिए साधा निशाना- ‘बदनाम कर दोगी’, लोगों के ऐसे आ रहे जवाब
Badnaam Kar Dogi Song: वायरल हो रहे इस गाने में मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने रैप किया है। प्रियंका सिंह और पवन सिंह ने मिलकर गाया है। वहीं गाने को श्याम देहाती और आजाद सिंह ने मिलकर लिखा है। गाने में म्यूजिक छोटे बाबा बसहीं का दिया हुआ है।

Pawan Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के आरोपों पर पवन सिंह ने अभी तक मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा है। हालांकि लाइव एक बार लाइव शो के दौरान उन्होंने इस बात की चर्चा करते हुए कहा था कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है। इस बीच पवन सिंह ने अपने एक गाने के जरिए अक्षरा पर निशाना साधा है। गाने के बोल हैं- बदनाम कर दोगी। गाने में पवन सिंह ने पूरी कहनी ही बयां कर दिए हैं। पवन सिंह गाते हैं कि, नाम जोड़कर हमसे अपना नाम कर लोगी बाद में तुम मुझको बदनाम कर दोगी। एक और लाइन है- जिसको ही सर पर चढ़ाया हूं मैं ओकरे से धोखा तो खाया हूं मैं। पवन सिंह के इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के काफी रिएक्शन आ रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- मतलब शुरुआत में ही पता चल गया किसके उपर सॉन्ग है। हार्ड है भाए। एक यूजर ने लिखा-इस गाना में एक ही लाइन से मैं समझ गया हूं। जिस जगह पर गाया गया है। तू जिसको चाहे स्टार बना दिए। फिर पवन भैया बोलते हैं वह तो है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- पवन भईया मानते हैं हमारे भोजपुरी इंडस्ट्री में जातिवाद हो रहा हैं। सब आपको नीचे गिराना चाहता हैं। लेकिन पवन भईया टेंशन ना लें। आप पर मां सरस्वती का आशीर्वाद है और हम जैसे करोड़ों फैन्स आपके साथ हैं मरते दम तक। आपका पहले भी कोई कुछ बिगाड़ पाया ना कभी बिगाड़ पाएगा। एक ने लिखा, हमें ऐसा क्यों लग रहा है यह गाना अक्षरा सिंह पर गाया है। एक अन्य ने लिखा- अक्षरा की तरफ इशारा है।
बता दें वायरल हो रहे इस गाने में मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने रैप किया है। प्रियंका सिंह और पवन सिंह ने मिलकर गाया है। वहीं गाने को श्याम देहाती और आजाद सिंह ने मिलकर लिखा है। गाने में म्यूजिक छोटे बाबा बसहीं का दिया हुआ है। गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। एक दिन में इस गाने को अब तक 1,627,406 व्यूज मिल चुके हैं।