हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के खिलाफ दर्ज अपनी शिकायत आधिकारिक तौर पर वापस ले ली है। यह फैसला उन्होंने तब लिया जब पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और पूरे मामले पर अपनी सफाई पेश की।

अंजलि राघव हाल ही में हरियाणा राज्य महिला आयोग के सामने पेश हुईं, जहां उन्होंने साफ कहा कि अब वह व्यक्तिगत रूप से पवन सिंह के खिलाफ केस आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। उन्होंने यह भी माना कि लखनऊ में हुए विवादित स्टेज इवेंट के दौरान पवन सिंह की कोई गलत मंशा नहीं थी।

हालांकि, इस मामले में नया मोड़ तब आया जब अंजलि ने पवन सिंह की सोशल मीडिया टीम के कुछ सदस्यों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने की बात कही। इसमें भीवांशु और आकाश जैसे नाम शामिल हैं, जिन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

अंजलि का आरोप है कि इन लोगों ने उनकी निजी तस्वीरें और संपर्क जानकारी अश्लील वेबसाइट्स और भ्रामक प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की, जिससे उन्हें मानसिक तनाव और बदनामी का सामना करना पड़ा। उन्होंने साफ किया कि इन आरोपों को लेकर वह न्याय पाने के लिए कानूनी कार्रवाई जारी रखेंगी।

यह भी पढ़ें: ‘दाढ़ी नहीं कटवाऊंगा, पर लड़की का रोल कर लूंगा’ स्क्रीन अवॉर्ड्स से इरफान खान का फनी थ्रोबैक मोमेंट

क्या है विवाद?

पिछले साल पवन सिंह और अंजलि के म्यूजिक वीडियो Saiya Seva Kare गाने के प्रमोशनल इवेंट में पवन ने अंजलि की कमर को छू लिया था। इसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था।

वीडियो में अंजलि सुनहरे रंग की साड़ी में माइक पर कुछ कहती दिख रही हैं और उनके साथ पवन सफ़ेद कोट और काली टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। अचानक वो अंजलि की कमर को छूने लगते हैं, अंजलि थोड़ा असहज या अनकंफर्टेबल दिखती हैं, लेकिन पवन दोबारा उनकी कमर पर हाथ लगाते हैं। यहीं से पूरा विवाद शुरू हुआ था। इसके बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…