भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर पवन सिंह को लेकर बयानबाजी करने के चलते चर्चा में हैं। अक्षरा जो कभी भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह के साथ अपने विवादित रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रही थीं, एक उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। अक्षरा ने पहले बताया था कि उस रिश्ते का उनकी जिंदगी और करियर पर गहरा असर पड़ा। उन्होंने पवन सिंह पर ब्रेकअप के वक्त दौरान धमकियां देने के आरोप भी लगाए थे। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अक्षरा ने कहा है कि अब वो आगे बढ़ना चाहती हैं और उनका नाम बार-बार पवन सिंह से जोड़ा जाना बंद किया जाए।

मूव-ऑन करना चाहती हैं अक्षरा सिंह

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अक्षरा ने कहा कि वह लंबे समय से इस मुद्दे को झेल रही हैं। उन्होंने कहा, “बहुत समय हो चुका है। मैं भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हूं। वह दस अलग-अलग लड़कियों के साथ घूमते हैं, कोई उनसे सवाल नहीं करता। लेकिन मुझसे हर कोई सवाल करता है। अगर मेरा नाम बार-बार उनसे जोड़ा जाएगा, उनके बारे में मेरी क्लिप्स सोशल मीडिया पर घूमती रहेंगी, तो मुझसे शादी कौन करेगा? सबको उनके चरित्र के बारे में पता है, फिर भी कोई उनसे सवाल नहीं करता।”

अंजलि राघव संग पवन सिंह की हरकत पर भी बोलीं अक्षरा

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके मन में अब भी पवन सिंह के लिए कोई सॉफ्ट इमोशन है, तो उन्होंने कहा, “वो कौन है?” अक्षरा ने हाल ही में वायरल हुए उस वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें पवन सिंह मंच पर अभिनेत्री अंजलि राघव की कमर पर हाथ रखते नजर आए थे। इस पर अक्षरा ने कहा, “यह लड़की की गलती है। अगर मैं उसकी जगह होती, तो एक सेकंड में उन्हें धक्का दे देती। यहां उनकी नहीं, लड़की की गलती है। अगर कोई आपको छूता है, तो आपको तुरंत रिएक्शन देना चाहिए।”

यह भी पढ़ें: ‘भारतीय सिनेमा अमर रहे’, शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘धुरंधर’ को बताया मास्टरपीस

पवन सिंह की पत्नी ने किया था संपर्क

इसके अलावा अक्षरा ने उस समय का भी जिक्र किया जब पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने बताया, “जिस दिन पवन सिंह की शादी हुई, उसी दिन मैं आगे बढ़ गई थी। लेकिन फिर भी मुझे इस मामले में घसीटा गया। उनकी पत्नी ने मुझे फोन कर कहा कि वह खुश नहीं हैं। तब तक मैं उनके स्वभाव को समझ चुकी थी, इसलिए मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की।”

हाल ही में अक्षरा ने ज्योति सिंह की एलिमनी की मांग का भी समर्थन किया। आईएएनएस के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि तलाकशुदा महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा उनका अधिकार है। “जब कोई लड़की शादी करके किसी के साथ जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी पति की होती है। साथ ही, उसे एलिमनी लेना उसका हक है और उसे पूरा मिलना चाहिए।”

अक्षरा हमेशा ही पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का समर्थन करती आई हैं। उनके राजनीति में उतरने के कदम की भी अक्षरा ने सराहना की थी और उनको सपोर्ट किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…