भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, पवन सिंह के साथ अपने फेयर के अलावा उनके साथ ब्रेकअप के वक्त हुए विवाद को लेकर काफी चर्चा में रह चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने कहा कि अब उनका नाम पवन सिंह से ना जोड़ा जाए, वो लाइफ में मूव-ऑन करन चाहती हैं। इसके अलावा अक्षरा ने खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अफेयर और उसके बाद हुए विवादों पर भी खुलकर बात की है।

दरअसल काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का कथित अफेयर 5 साल से भी ज्यादा समय तक चला था। ब्रेकअप के बाद काजल ने खेसारी पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने शादी का वादा किया था लेकिन वो मुकर गए। इसके बाद खेसारी ने एक इंटरव्यू में काजल संग रिश्ते में रहने की बात तो गलत बताया, इतना ही नहीं उन्होंने एक्ट्रेस को ‘टेंपो’ भी कहा। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस के बीच भी काफी समय तक बहस जारी रही।

अब अक्षरा ने उनके विवाद को लेकर खेसारी पर तंज कसा है। सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में अक्षरा ने बताया कि खेसारी के फैंस ने सोशल मीडिया पर काजल राघवानी को खूब परेशान किया और काजल ने फोन कर उनसे मदद भी मांगी। इसके साथ ही अक्षरा ने बताया कि अब उनके भी खेसारी के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं, वो अब बड़े आदमी हो गए हैं और उनमें घमंड आ गया है।

यह भी पढ़ें: 35 लाख का सोना, तीन करोड़ की कार… कितनी है भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की नेटवर्थ?

अक्षरा ने कहा, “हां बेचारी, उनका फोन आया था मेरे पास, उनके ऊपर अभद्र गाने बन रहे थे। उनके साथ एक स्टेज शो में बदसलूकी हुई थी। उन्होंने अपनी बात रखी, मैंने उस चीज को सुना और शायद मैंने कहीं ना कहीं उनका मनोबल भी बढ़ाया। मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं उनका साथ देने लिए खड़ी हो गई थी, लेकिन मैंने कहीं कुछ अच्छा कहा होगा। उस दौर में वो बहुत परेशान थीं, उनके साथ जो हो रहा था वो किसी भी लड़की साथ होता तो वो टूट जाती।”

यह भी पढे़ं: Holi 2026: ‘होली बाद आके’ – रंगों के त्यौहार से पहले वायरल हुआ खेसारी लाल यादव-रक्षा सिंह का भोजपुरी गाना

खेसारी पर साधा निशाना

अक्षरा ने आगे कहा, “अगर आप किसी लड़की के लिए गंदे गाने बनवाओगे, आप स्टेज शोज में जाने पर उससे बदतमीजी करवाओगे और इस पर मजे ले रहे थे।” एक्ट्रेस ने कहा कि काजल राघवानी पर भद्दे गाने बनाने वाले कई सिंगर्स को उन्होंने फोन करके डांट लगाई थी। उन्होंने कहा, “क्योंकि जब मेरे साथ ये चीजें हो रही थीं तब मुझे कोई बचाने वाला नहीं था कि भई अक्षरा के लिए ऐसा क्यों किया, हटाओ, खत्म करो। तुमको शर्म आ रही है, तुम्हारे घर में भी मां बहन है। आप चुस्की लेने के लिए इतने गंदे गाने गा रहे हो, सिर्फ इसलिए कि अपने भैया को इम्प्रेस कर सको।?

बॉलीवुड का भी किया जिक्र

इसके बाद अक्षरा सिंह ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जिक्र करते हुए कहा, “क्या ऐसी चीजें साउथ और बॉलीवुड में होती हैं? जो हम लोग गंदगी पर उतर जाते हैं। इतने सालों में कहां लेकर जा रहे हो भोजपुरी इंडस्ट्री को? जिनका मैटर है उनको लड़ने दीजिए, आपको क्या लेना देना?”

खेसारी को दी सख्त हिदायत

खेसारी लाल ने अपने इंटरव्यू में काजल राघवानी को लेकर जो बातें की थीं, उनका जिक्र करते हुए अक्षरा ने कहा, “उन्होंने काजल के लिए बहुत अभद्र तरीके से एक इंटरव्यू में बात की थी। बहुत गंदा बोला था, आपको जरा भी शर्म नहीं, आपके घर में बीवी है बच्चे हैं उनको कोई कुछ बोलकर चला जाएगा तो कैसा लगेगा? तो किसी भी और लड़की को कैसे कुछ भी बोलकर चले जाते हो। फिर आप पॉलिटिक्स में जाते हो, गलती हो जाती है तो सुधारना भी आता चाहिए।”

अक्षरा ने खेसारी को लेकर कहा कि उन्होंने काजल राघवानी को धोखा दिया या नहीं इसके बारे में वो नहीं जानतीं, लेकिन किसी लड़की के लिए गंदी बातें कहना गलत बात है। अक्षरा ने पवन सिंह को लेकर भी इस इंटरव्यू में काफी कुछ कहा है। पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…