रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। फिल्मी पर्दे पर उनकी एक्टिंग की प्रशंसा करने वाले दर्शकों की कोई कमी नहीं है। रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपने प्रशंसकों के लिए रानी चटर्जी अपनी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उनकी काफी तारीफ करते हैं।
रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपना नया वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री हॉलीवुड सिंगर Canal KondZilla के गाने Oh Nanana पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आया है। आपको बता दें कि अभिनेत्री रानी चटर्जी का जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई में हुआ था। रानी चटर्जी ने अपना डेब्यू साल 2004 में आई भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ से किया था। इस फिल्म में रानी ने मनोज तिवारी के साथ काम किया था।
https://www.instagram.com/p/Bn_UVLABhe5/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
रानी चटर्जी को 6 बार बेस्ट भोजपुरी एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। रानी चटर्जी ने भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव, रवि किशन और मनोज तिवारी जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। रानी चटर्जी की मशहूर भोजपुरी फिल्मों में दिल दिवाना माने ना, दुलारा, शिव रक्षक, चांदनी, प्रेम दिवानी, शेरनी इत्यादि शामिल हैं।