Akanksha Dubey Death: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री शॉक में है। पुलिस को संदेह है कि एक्ट्रेस ने सुसाइड किया है। इस बीच आकांक्षा दुबे के कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह ने भी एक्ट्रेस के निधन पर पोस्ट किया है। समर सिंह भोजपुरी सिंगर हैं और आकांक्षा के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। खबरों के मुताबिक आकांक्षा और समर का ब्रेकअप हो गया था।
समर सिंह का पोस्ट
भोजपुरी सिंगर समर सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘नि:शब्द, रेस्ट इन पीस आकांक्षा दुबे’
समर सिंह पर भड़के आकांक्षा दुबे के फैंस
आकांक्षा के फैंस का कहना है कि वो समर सिंह की वजह से ही परेशान थी और इसी वजह से उसने खुदकुशी की है। अब इस पोस्ट पर कमेंट करके लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ”आकांक्षा तुमसे प्यार करती थी पर तुमने इग्नोर किया मेरे को कुछ गलत लगता है जो भी हो तुम्हारा हाथ जरूर है।” वहीं एक यूजर ने लिखा है, ”सब तूने किया है उसे धोखा देकर”, वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ”इसमें आपका का ही हाथ है, सब तुम्हारी वजह से हुआ है, तो कभी खुश नहीं रहोगे।”
आकांक्षा के घरवालों ने किया समर सिंह पर केस
एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के घरवालों ने समर सिंह पर बेटी से मार-पीट करने का आरोप लगाया है। घरवालों का आरोप है कि वो आकांक्षा को किसी के साथ काम नहीं करने देना चाहता था। साथ में काम करे तो पैसा नहीं देता था, वहीं अगर वो दूसरे एक्टर के साथ फिल्म करे तो उसे मारता पीटता था। जब आकांक्षा उससे पैसे मांगती थी तब भी वो मारपीट करता था। वहीं भोजपुरी सिंगर समर के भाई संजय पर भी आकांक्षा को धमकी देने का आरोप लगा है। घरवालों का आरोप है कि संजय ने आकांक्षा को जान से मारने की धमकी दी थी। आकांक्षा की असिस्टेंट ने भी बताया कि मैडम सेट पर रो रही थीं। वहीं भोजपुरी सिंगर समर सिंह रविवार से गायब है। पुलिस आयुक्त का कहना है कि एक्ट्रेस मां के कहने पर समर सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज हुआ है।