New Year’s Eve 2020, Bhojpuri Gaane: खेसारी लाल यादव और निरहुआ की पार्टी यूं ही चलेगी, देखें भोजपुरी के सितारे कहां कहां माना रहे New Year
New Year's Eve 2020, Bhojpuri Gaane: न्यू ईयर नाइट पर भोजपुरी के सितारे डांस, म्यूजिक और मस्ती के माहौल में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगाने वाले हैं। 31 दिसंबर 2019 की शाम डिशुम चैनल पर खेसारी स्पेशल परफॉर्मेंस देते दिखेंगे।

New Year’s Eve 2020, Bhojpuri Gaane: भोजपुरी के सितारे नए साल का स्वागत खास अंदाज में मना रहे हैं। शाम 6 बजे से ही खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए आ रहे हैं Dishum Channel पर। न्यू ईयर नाइट पर भोजपुरी के सितारे डांस, म्यूजिक और मस्ती के माहौल में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगाने वाले हैं।
31 दिसंबर 2019 की शाम डिशुम चैनल पर खेसारी स्पेशल परफॉर्मेंस देते दिखेंगे। खेसारी इस बीच ये भी कहते नजर आएंगे कि ‘बाकी भोजपुरी सितारे गए हैं सिंगापुर, मैं आया हूं यहां। अपने देश में ही मुझे सम्मान चाहिए अपने बिहार के लोगों का मुझे प्यार चाहिए।’
खेसारी इन बीच अपनी बातों से दर्शकों का दिल जीतते नजर आएंगे। खेसारी ये भी बताएंगे कि वह बिग बॉस 13 शो के बाद पहली बार स्टेज शो कर रहे हैं उन्होंने डिशुम वालों से कहा कि ‘भैय्या कोई तड़कता भड़कता प्रोग्राम करवाओ।’वहीं दूसरी तरफ सिंगापुर में भी भोजपुरी के सितारों की धमाचौकड़ी मचती दिखेगी। आम्रपाली दूबे, रवि किशन, मनोज तिवारी, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ इस शो में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाते दिखेंगें।
IBFA 2019 समारोह सिंगापुर में हुआ था जिसका टेलीकास्ट अब बिग गंगा टीवी (Big Ganga TV) में आज रात 31 दिसंबर 2019 को किया जा रहा है। यहां आम्रपाली दुबे और निरहुआ स्टेज पर अपनी जबरा जोड़ी वाला परफॉर्मेंस दर्शकों को दिखाएंगे। इस बीच निरहुआ और आम्रपाली के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक भी देखने को मिलेगी।
खेसारी लाल यादव और निरहुआ (दिनेश लाल यादव) दोनों ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बारे में जानकारी दी है कि आज शाम दोनों सितारों को उनके फैंस कहां कहां देख सकते हैं। तो ऐसे में अगर आप खेसारी के फैंस हैं तो डिशुम चैनल लगाइए और अगर निरहुआ के दीवाने हैं तो गंगा टीवी देखें।
इसके अलावा आज साल के आखिरी दिन को अलग अलग टीवी चैनल्स में भी मनाया जा रहा है। स्टार प्लस, कलर्स, जीटीवी और सोनी में भी प्रोग्राम्स दिखाए जा रहे हैं। इसके अलावा ओटीटी प्लैटफॉर्म पर भी आपके मनोरंजन के लिए ढेर सारा कॉन्टेंट, फिल्में मौजूद हैं।