भोजपुरी रिएलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का एक नया प्रोमो सामने आया, जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह और आम्रपाली को देखा गया। इसमें इन दोनों ही एक्टर्स काफी इमोशनल होते नजर आए। पवन सिंह की फैन फॉलोइंग के बारे में हर कोई वाकिफ है।
वह अक्सर अपनी फिल्मों और गानों के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी की चीजें ऐसी भी हैं जो लोगों को नहीं पता हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर नया रिएलिटी शो भोजपुरी बवाल शुरू हो रहा है। जिसमें दर्शकों को एक्टर्स का एक अलग साइड देखने मिलेगा।
यह भी पढ़ें- श्र्वेता तिवारी ने CJP के अभिजीत दीपके को लिया आड़े हाथ, बोलीं- पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं
इस नए प्रोमो में भी पवन सिंह को उनकी मां के साथ देखा जा सकता है। जिसमें एक्टर काफी इमोशनल दिखाई दिए, इसके अलावा उन्हें ये भी कहते सुना गया कि अगर उनकी लाइफ से उनकी मां चली गई तो पवन सिंह खत्म हो जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली को इस प्रोमो में ये कहते सुना गया कि वो मां बनना चाहती है।
भोजपुरी बवाल में पवन सिंह
प्रोमो में पवन सिंह अपनी मां के पैर दबाते दिखाई देते हैं। वो उनसे पूछते हैं कि ‘ये पैर इतने सूजे हुए क्यों है।’ उनकी मां जवाब में कहती हैं कि ‘शूगर बीपी है, थोड़ा तबीयत खराब हो रहा है और तुम सब छोड़कर मेरे पास आ गए।’ वो आगे कहती हैं, ‘बेटा हमारी बहुत इज्जत करता हैं।’
पवन सिंह अपनी मां के साथ हुए भावुक
इन बातों पर जवाब देते हुए पवन ने कहा कि ‘मेरे पास जो भी संपत्ति है, तो सिर्फ और सिर्फ आप हो।’ ये कहते हुए एक्टर काफी भावुक दिखाई दिए। इस पर उनकी मां भी रोते हुए कहती है कि ‘हम कब से कह रहे है कि जब तुम्हार माई चल जाई तो तुम के करी बेटा, तुम अपना दुनिया बसाओ। अपने दिल को कच्चा मत करा।’ पवन सिंह कहते हैं कि ‘मांई चल जाईं तो पवन खत्म।’
यह भी पढ़ें- ‘उसे पता है उसका क्या भविष्य है’, शगुफ्ता अली ने दीपिका कक्कड़ पर दिया बयान, बोलीं- मत देखिए उनका व्लॉग
आम्रपाली का खुलासा- बिना शादी के मां बनना चाहती हैं
एक्टर को ऐसे रोता देख फैंस उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। प्रोमो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स का प्यार देखने मिल रहा है। दूसरी तरफ एक्ट्रेस आम्रपाली मंदिर में दिखाई देती हैं और रो रही होती हैं। प्रोमो में वह कहती है कि ‘वो अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लेने जा रही हैं। मुझे नही पता कि सभी का क्या रिएक्शन होगा, मेरा परिवार और फैंस क्या रिएक्शन देंगे।’
आम्रपाली आगे कहती हैं कि ‘मैं मां बनना चाहती हूं।’ इस बात को वो अपने परिवार के साथ भी साझा करती हैं और उसके बाद उनके परिवार का रिएक्शन काफी गंभीर होता है। बाद में एक्ट्रेस को प्रोमो में रोते हुए देखा गया। जब उनसे पूछा जाता है कि बिना शादी के ऐसा करना चाहती है तो वो कहती है कि वो इस बारे में काफी सीरियस हैं।
बता दें कि 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर ‘भोजपुरी बवाल’ नाम से एक रिएलिटी शो आ रहा है। इसके अलावा इस शो को आप कलर्स चैनल पर भी देख सकते हैं।
