भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपने हॉट लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी गिनती भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट स्टाइलिस और टैलेंटेड एक्ट्रेस में होती है। हाल ही में अभिनेत्री अपने पति विक्रांत सिंह के साथ छुट्टियां बिताने गोवा गईं थीं। जहां से उन्होंने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।
इन फोटोज में वे कहीं समंदर किनारे तो कहीं स्वीमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। मोनालिसा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
बीच से वायरल हुईं तस्वीरें: एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समंदर किनारे से कई फोटोज शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में अभिनेत्री ब्लैक टॉप, पिंक स्कर्ट और हैट में नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस के ग्लैमर ने खींचा सबका ध्यान: मोनालिसा के ग्लैमरस अंदाज ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस पूल के किनारे जबरदस्त अंदाज में पोज करती दिखाई दीं। उनकी यह फोटोज देख फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया है।

‘स्मार्ट जोड़ी’ में नजर आई थीं मोनालिसा: बता दें मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह के साथ ‘स्मार्ट जोड़ी’ में नजर आई थीं। लेकिन वह कुछ समय पहले ही शो से बाहर हो गईं। कभी बिकिनी में तो कभी मालदीव में पूल में मस्ती करते हुए मोनालिसा ने इससे पहले भी ढेरों तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

क्यों बदला था अपना नाम? बता दें मोनालिसा का जन्म 21 नवंबर 1982 को एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था और उनका नाम अंतरा बिस्वास था। बाद में अपने अंकल के कहने पर उन्होंने स्टेज नाम बदलकर मोनालिसा कर लिया।
वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक मशहूर चेहरा हैं, लेकिन इसके अलावा उन्होंने हिंदी, तेलगू, तमिल, कन्नड़ और उड़िया सिनेमा में भी काम किया है और वो अब तक करीब 120 फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
बी- ग्रेड फिल्मों से एक्टिंग की शुरुआत: शुरुआत में बी-ग्रेड और लो बजट फिल्मों में नजर आने के बाद मोनालिसा ने कोशिश जारी रखी और अब वो भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार बन चुकी हैं। उन्होंने 1997 में भोजपुरी फिल्म सत्यमेव जयते से करियर की शुरुआत की थी और आज कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं इसके अलावा उन्होंने 30 से ज्यादा आइटम सॉन्ग किए हैं।