भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर उनके रिश्ते पर चर्चा तेज हो गई है। काजल ने निरहुआ पर निशाना साधते हुए कहा कि जो शख्स अपनी पत्नी को इज्जत नहीं दे सकता, वह इंडस्ट्री में किसी और को क्या सम्मान देगा।
यह भी पढ़ें- ‘ना जाने तुम कब आओगे’, सोनू निगम ने सर्जरी के बीच गाया मोहम्मद रफी का 77 साल पुराना गीत, वायरल हुआ वीडियो
भोजपुरी बवाल शो में भोजपुरी स्टार्स में जारी जुबानी जंग के बीच अभिनेत्री काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे पर तीखा हमला बोल दिया है। शो में बवाल मचा रहीं काजल ने दोनों एक्टर्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी जंग छेड़ दी है।
काजल ने निरहुआ के अपनी पत्नी को लेकर दिए गए हालिया बयान पर सवाल उठाए। भोजपुरी एक्टर निरहुआ के ‘फर्ज’ वाले बयान पर उठाया सवाल काजल राघवानी ने सोशल मीडिया लाइव में निरहुआ के उस इंटरव्यू का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी मंशा यादव के लिए कहा था कि “प्यार नहीं करता, यह मेरा फर्ज है।”
काजल ने कहा कि ‘निरहुआ की पत्नी ने उनके मुश्किल दौर में साथ दिया। शादी के 20-25 साल बाद और बच्चे होने के बाद भी उन्हें वह सम्मान नहीं मिला जिसकी वे हकदार थीं।’ साथ ही काजल ने उनके इंग्लिश ना आने पर कसे गए तंज पर कहा कि ‘हमारी इंडस्ट्री के कई जुबली स्टार्स को भी इंग्लिश नहीं आती है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। ‘
इसके साथ ही काजल ने आम्रपाली दुबे के करियर, नीलम गिरी के बयानों और अपनी अंग्रेजी को लेकर बनाए जा रहे मजाक पर भी अपनी बात रखी। इस विवाद की शुरुआत भोजपुरी बवाल शो के दौरान हुई, जहां कलाकारों ने एक-दूसरे के करियर, पर्सनल लाइफ और काम न देने के आरोपों से हुई थी।
यह भी पढ़ें- अभिषेक के जन्म वाले दिन बाघ से लड़ने को तैयार थे अमिताभ बच्चन, एक्शन मास्टर ने सालों बाद बताया किस्सा
काजल के मुताबिक, ‘जो व्यक्ति अपनी ही पत्नी को अपने लायक नहीं समझता, वह एक अभिनेता या नेता के रूप में चाहे कितना भी बड़ा हो, इंसानियत और रिश्तों के मामले में एकदम खोखला है।’ बता दें को शो में भोजपुरी स्टार का ड्रामा, इनसाइड खबरें और ढेर सारा मनोरंजन देखने मिल रहा है जो दर्शकों को भी काफी पसंद आ रहा है।
