भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ग्लैमर की दुनिया से दूर भक्ति के रंग में डूबी नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने बनारस के काशी धाम में दर्शन किए, जिसके बाद अपनी शानदार तस्वीरों को साझा किया। बनारसी साड़ी पहने, माथे पर चंदन का टीका लगाए अक्षरा सिंह का ये लुक काफी सुंदर लगा। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद अपने फैंस को इस यात्रा की झलक भी दिखाई।

‘वेलकम टू द जंगल’ में अपने सिर्फ एक गाने से भरपूर सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब बनारस के काशी धाम पहुंची। यहां उनका लुक काफी कमाल का रहा, नीले रंग की बनारसी साड़ी पहने हाथ जोड़े एक्ट्रेस ने मंदिर के सामने पोज देते हुए तस्वीरें को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया।

यह भी पढ़ें- ‘किशोर कुमार की बायोपिक नहीं बननी चाहिए’, बेटे अमित कुमार ने पिता की बायोपिक पर आपत्ति जताते हुए बताई वजह

एक तस्वीर में अक्षरा सिंह को शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए भी देखा गया और साथ ही गंगा की लहरों के बीच नाव में भी एक्ट्रेस पोज देती दिखाई दीं।

इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘कुछ अनुभूतियाँ शब्दों से नहीं, केवल हृदय से व्यक्त होती हैं मन शांत है, हृदय कृतज्ञ है आपकी कृपा का प्रतिदिन शब्दों से संभव नहीं। हर हर महादेव।’ उनके फैंस लगातार इन फोटोज पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। उनके इस साढ़ी लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अक्षरा सिंह को आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में देखा गया था। उन्होंने इस फिल्म में ‘घिस घिस घिस’ नाम का एक आइटम सॉन्ग किया था। अक्षय के साथ उनके डांस और कैंमिस्ट्री की तरीफ हुई थी।

यह भी पढ़ें- ‘अगर नुकसान होता है, तो दोगुना फायदा भी वही कराते हैं’, सलमान खान के बारे में परेश रावल का खुलासा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों ने साबित कर दिया है कि अक्षरा सिर्फ अपनी अदाकारी ही नहीं, बल्कि अपने संस्कारों और भारतीय परंपरा से जुड़े अंदाज के लिए भी फैंस के बीच खास पहचान रखती हैं। उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो जल्द ही अक्षरा सिंह को बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘ईथा’ में देखा जाएगा। ये फिल्म पहले 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को बदल दिया गया है और नई डेट का इंतजार है।