भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह और खेसारी लाल दोनों ही मशहूर नाम हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। हाल ही में दोनों का एक गाना सुर्खियों में बना हुआ है। अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना देने वाली अक्षरा एक बार फिर तहलका मचाने वाली हैं। वैलेंटाइन डे पर दोनों का एक गाना आने वाला है, जिसका प्रोमो अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
इस वीडियो में दोनों का रोमांस देख दर्शक हैरान रह गए हैं। बता दें कि दोनों ही एक्टर्स इससे पहले ‘पानी पानी’ गाने में साथ नजर आए थे। इस गाने के हिट होने के बाद दोनों की जोड़ी एक बार फिर सोशल मीडिया पर आग लगा रही है। ये गाना 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाला है। इसका टीजर 3 फरवरी को आने वाला है।
अक्षरा ने इसका प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, ”वैलेंटाइन-डे स्पेशल सॉन्ग, क्या आप सभी तैयार हैं, 3 तारीख को इसका टीजर आ रहा है।” एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह और खेसारी लाल दोनों ही भोजपुरी जगत के स्टार एक्टर्स हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं। दोनों ही बिगबॉस शो का हिस्सा रह चुके हैं। फैंस उन्हें साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। खेसारी लाल आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बात करते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग ऐसी है कि एक शो में वो नहीं पहुंच पाए तो वहां जमकर हंगामा हुआ था।
ये कार्यक्रम नेपाल में होने वाला था। कोरोना गाइडलाइन के चलते उन्हें कार्यक्रम में न जाने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद कार्यक्रम देखने आए लोगों ने वहां जमकर तोड़फोड़ की। खेसारी लाल को खुद सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने फैंस से माफी मांगनी पड़ी थी। इसके साथ ही उन्होंन न आने का कारण भी बताया था।