scorecardresearch

Akanksha Dubey death: मौत से पहले फूट-फूटकर रोई थीं आकांक्षा दुबे, वायरल हुआ आखिरी वीडियो

Bhojpuri actor Akanksha Dubey dies: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे रविवार को उत्तर प्रदेश के सारनाथ में एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं। पुलिस को संदेह है कि मॉडल से अभिनेत्री बनीं आकांक्षा की मौत आत्महत्या से हुई, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 25 साल की थीं।

Akanksha Dubey age, Akanksha Dubey suicide, Akanksha Dubey death reason,
Bhojpuri Actress Akanksha Dubey (Source- File Photo)

Akanksha Dubey death case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के निधन की खबर सामने आते ही लोग हैरान रह गए, महज 25 साल की आकांक्षा का इस तरह जाना लोगों को झकझोर गया। पुलिस को संदेह है कि आकांक्षा ने सुसाइड किया है, हालांकि अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है। अब आकांक्षा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। ये वीडियो आकांक्षा की मौत के कुछ समय पहले का है।

खबरों के मुताबिक कथित तौर पर खुदकुशी करने से पहले आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थीं। कई ट्विटर यूज़र्स ने क्लिप का वह हिस्सा शेयर किया जिसमें आकांक्षा को अपना मुँह ढँक कर रोते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने कहा कि आकांक्षा दुबे रविवार को उत्तर प्रदेश के सारनाथ में एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं। पुलिस को संदेह है कि मॉडल से अभिनेत्री बनीं आकांक्षा की मौत आत्महत्या से हुई है। वाराणसी के सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा, “प्रथम दृष्टया रिपोर्ट बताती है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। लेकिन हमें मौत के कारणों को सुनिश्चित करने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।”

आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में काम किया था। आकांक्षा की इंस्टाग्राम पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग थी और उनकी रील काफी पॉपुलर थी।

पढें मनोरंजन (Entertainment News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 27-03-2023 at 11:44 IST
अपडेट